अपना हुनर बढ़ाएँ

अपने Word का रंग-रूप बदलें

Microsoft Word के तरह-तरह के व्यू के साथ एक नया नज़रिया पाएँ।

चाहे आप सोच-विचार कर रहे हों, ड्राफ़्ट बना रहे हों, एडिटिंग कर रहे हों या प्रिंटिंग, Microsoft Word के डॉक्युमेंट व्यू आपके प्रोज़ (छोटा पैराग्राफ़) को एक नए नज़रिए से दिखाते हैं। यहाँ उन्हें मौजूदा काम के मुताबिक़ बदलने का तरीक़ा बताया गया है।

पूरी जानकारी पाएँ

अपने चारों लेआउट ऑप्शन देखने के लिए, Word के रिबन में View पर क्लिक करें।

सोच-विचार करने और हेडर और सबहेडर के साथ आइडिया और नोट्स को ऑर्गनाइज़ करने के लिए Outline व्यू सबसे सही है। पेज ब्रेक और मार्जिन की अड़चन के बिना टेक्स्ट पर ध्यान लगाने के लिए Draft व्यू चुनें।

पेज ब्रेक व मार्जिन लगाने और ऐडजस्ट करने, और ग्राफ़िक्स व टेबल के आकार और पोज़िशन को मन मुताबिक़ सेट करने के लिए Print Layout व्यू सबसे सही है।

जब आप अपने काम को शेयर करने के लिए तैयार हों, तो Print Layout पर क्लिक करके देखें कि आपका डॉक्युमेंट काग़ज़ पर या PDF में कैसा दिखाई देगा और उसे परफ़ेक्ट बनाएँ। Web Layout का इस्तेमाल करके देखें कि HTML में एक्सपोर्ट करने पर आपका टेक्स्ट कैसा दिखाई देगा।

नई नज़र से देखें

View रिबन में Multiple Pages पर क्लिक करके यह देखें कि एक पेज से दूसरे पेज पर आपके टेक्स्ट का फ़्लो कैसा है या पूरे डॉक्युमेंट पर एक सरसरी नज़र डालने के लिए पूरा ज़ूम आउट करें।

लंबे डॉक्युमेंट को एडिट करना आसान बनाने के लिए, डॉक्युमेंट के दो हिस्सों को एक साथ देखने और ठीक करने के लिए Split ऑप्शन इस्तेमाल करें। या विंडो के आधे हिस्से में Draft मोड में एडिट करें और दूसरे आधे हिस्से में मल्टीपेज व्यू देखें।

एक बार में कई पेज देखकर तेज़ी से एडिटिंग करें।

कोई साइडबार चुनें

Word के साइडबार (View > Sidebar) से लंबे डॉक्युमेंट को देखना बेहद आसान हो जाता है।

अपने डॉक्युमेंट के सभी चैप्टर, हेडर और सबहेडर देखने के लिए Navigation साइडबार चुनें या पेजों की लिस्ट के लिए Thumbnail व्यू चुनें। उस हिस्से पर जाने के लिए किसी भी एलिमेंट या थंबनेल पर क्लिक करें।

बदलावों को ट्रैक करने के लिए Reviewing साइडबार बढ़िया है : यह हर कॉमेंट या सुझाए गए बदलाव की लिस्ट बनाता है; बस जिस पर जाना हो, उस पर क्लिक करें।

टेक्स्ट को जल्दी ढूँढने और बदलने या कोई शब्द या टेक्स्ट स्ट्रिंग जहाँ-जहाँ आया है उसकी लिस्ट देखने के लिए Search साइडबार पर जाएँ।