

अपनी तस्वीरों को परफ़ेक्ट बनाएँ
ये एडिटिंग ऐप्स आपके सबसे अच्छे शॉट को और भी बेहतर बना देंगे।
चाहे आप रंगों में बारीक़ी से बदलाव कर रहे हों, क्रॉप बदल रहे हों, बैकग्राउंड को बेहतर बना रहे हों, या फ़ालतू चीज़ें हटा रहे हों, चंद बारीक़ बदलाव एक तस्वीर को अच्छी से बढ़िया में बदल सकते हैं। ये लाजवाब एडिटिंग टूल ऐसे हर काम करते हैं।
नौसिखियों के लिए बढ़िया
Photomator में मशीन लर्निंग की ताक़त का इस्तेमाल कर स्मार्ट अड्जस्टमेंट्स करें, Adobe Photoshop Elements के Guided Edits के साथ जटिल एडिट्स केवल कुछ क्लिक्स में करें, और Acorn पर अधिक प्रगत एडिट्स अनलॉक करें।
अनुभवी संपादकों के लिए ज़रूरी
अपनी फ़ोटो लाइब्रेरी Lightroom के साथ मैनेज करें, Pixelmator Pro में AI के ज़रिए कई लेयर्स एडिट करें, और RAW Power का इस्तेमाल करते हुए RAW फ़ॉर्मैट के अड्जस्टमेंट्स लागू करें।
एक क्लिक में बेहतर बनाएँ
Luminar Neo में किसी फ़ोटो के सभी हिस्सों में बेहतरी लाने के लिए एक ही स्लाइडर को ड्रैग करें, आकर्षक तस्वीरें पाने के लिए Movavi Photo Editor के प्रीसेट्स का इस्तेमाल करें, और Photomator तथा Pixelmator Pro में ML फ़ीचर्स की सहायता से त्रुटियाँ तुरंत सुधारें।
लाजवाब इफ़ेक्ट डालें
Blur n Bokeh में फ़ोटो के बैकग्राउंड को सॉफ़्ट करके उसके मुख्य विषय को उभारकर सामने लाएँ, LensFlare Studio में बेहतरीन लेन्स फ़्लेयर इफ़ेक्ट्स सिम्युलेट करें, और अपनी कलाकृतियों में ImageFramer के साथ फ़ोटोरियलिस्टिक फ़्रेम्स और mattes जोड़ें।
चीज़ें या बैकग्राउंड हटाएँ
TouchRetouch का इस्तेमाल करके फ़ोटो में से कचरा या बिजली के तार जैसी ध्यान भटकाने वाली चीज़ें हटाएँ, अपने प्रोडक्ट के फ़ोटोज़ में से अनावश्यक बैकग्राउंड हटाने के लिए PhotoScissors का इस्तेमाल करें, और Photo Image Cut Pro की मदद से फ़ोटो में केवल अपने सब्जेक्ट को रहने दें।
आसानी से पूरी बैच एडिट करें
GraphicConverter की मदद से लगभग सभी फ़ॉर्मैट की तस्वीरें खोलें और सेव करें, BatchPhoto में वॉटरमार्क जोड़ें तथा एक ही क्रिया से कई तस्वीरों पर प्रोसेस करें, और PhotoResize Pro का इस्तेमाल कर फ़ोटोज़ को प्रीसेट आकारों और रिज़ॉल्यूशन्स में री-साइज़ करें।
कोलाज बनाएँ
Posterino में ख़ूबसूरत पोस्टर टेम्प्लेट्स पर ढेर सारे फ़ोटो जोड़ें, Picture Collage Maker के साथ शानदार स्क्रैपबुक्स बनाएँ, और किसी इवेंट की यादें फ़ोटोज़ के साथ सँजोने के लिए TurboCollage की मदद लें।