चलिए खेलें

शब्दों का जादू

शब्दों के ये चमत्कारी गेम्स खेलें।


चाहे आपको ऐनाग्राम बनाने का शौक़ हो, पहेलियाँ सुलझाने का या एक ही शब्द के कई और प्रकार देने हों, ये पाँच ऐप्स आपको सोचने को मजबूर कर देंगे।


Antitype विपरीत शब्दों का गेम है। हर लेवल में अक्षरों की टाइल की दो पंक्तियों के साथ कुछ संकेत दिए जाते हैं; आपको उस संकेत के हिसाब से अक्षरों को बदलकर विपरीत शब्द बनाना होता है। असली ट्विस्ट : किसी अक्षर पर क्लिक करने से न केवल वह अक्षर, बल्कि उसके चारों ओर के अक्षर बदल जाते हैं – जिससे Antitype ऐसी चुनौती बन जाता है जिसे दिमाग़ लगाकर सुलझाना होता है और जो शब्दों के बड़े से बड़े महारथियों को भी परेशान कर सकता है।


Jumbline में ऐनाग्राम पसंद करने वालों के लिए तीन ख़ूबसूरत नज़ारे पेश किए गए हैं (हर एक का अपना अलग मोहक साउंडट्रैक है) : Classic मोड में आप मिले-जुले अक्षरों से ज़्यादा से ज़्यादा शब्द बना सकते हैं। Cloud Pop में बादलों को फोड़कर उनके अंदर से निकलने वाले अक्षरों से शब्द बनाते हैं। या Star Tower खेलते हुए शब्दों की नई मंज़िलें बनाकर गिरती हुई इमारत को बचाएँ — शब्द जितने लंबे होंगे मंज़िल भी उतनी ही ऊँची होगी!


अक्षरों का ग्रिड किसी आम ऐनाग्राम की तरह लग सकता है, लेकिन Letterpress उस ग्रिड को एक युद्ध के मैदान में बदल देता है जहाँ आप हर बार सोच-समझकर एक शब्द लगाकर अपना राज्य बनाएँगे। अक्षरों का इस्तेमाल करके शब्द बनाएँ – और उन्हें अपने रंग में बदलें; किसी अक्षर को अपने रंग से घेर लें, ताकि आपके विरोधी उनका रंग वापस न बदल सकें। जल्दी ही आपको पता चलेगा कि लंबे शब्द बनाना ज़रूरी हो सकता है, लेकिन जीतने के लिए सबसे ज़रूरी चीज़ है लोकेशन।


Lexicon Omega के चारों मोड में शब्दों को बनाने के लिए अक्षरों के टाइल की फ़ील्ड के बीच से रास्ता निकालना होता है। लेकिन हर मोड की अपनी ख़ासियत है : Blitz के दो-मिनट के हमले में, आपको घड़ी की सुई की तेज़ी से शब्दों को जल्दी-जल्दी खोजना होगा, जहाँ Saga में आपको केवल 80 प्रतिशत टाइल इस्तेमाल करने की सीमा में रहना होता है। इसी बीच, 80 के दशक जैसी धुनों से आपको ध्यान लगाने में मदद मिलती है... या सचमुच ऐसा है?


Typoman की अँधेरी जगहों में अपने शब्दों के लगाव को पहेलियों के प्लेटफ़ॉर्म के साथ जोड़ें। इसकी ख़तरनाक दुनिया के बीच से रास्ता निकालते समय पहेली सुलझाना, फ़ुर्तीले अंक और शब्दों के खेल में महारथ हासिल करना ज़रूरी होता है। (ऐलीवेटर ऊपर नहीं जा रहा? बड़े-बड़े अक्षरों को स्क्रीन पर घुमाते हुए “ऑन” शब्द बनाएँ।) रास्ते में आपके सामने इंसान के भेष में ऐसे-ऐसे अक्षर आएँगे जिनमें से सभी आपके दोस्त नहीं होंगे।