फ़ीचर्ड गेम

शब्दों के साथ खेलें

Black Ink 2 के साथ ऑनलाइन क्रॉसवर्ड आपके Mac पर।

देखिए, हम समझते हैं : आपको वाक़ई पेंसिल और पेपर से अपने क्रॉसवर्ड करने में मज़ा आता है। लेकिन Black Ink 2 आपको अख़बारों से अपने-आप लेटेस्ट पहेली डाउनलोड करने देता है, यानी आपके पास सुलझाने के लिए असंख्य क्रॉसवर्ड होंगे। यह दूसरी साइटों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले स्टैंडर्ड Across Lite (.puz) फ़ॉर्मेट को भी सपोर्ट करता है।

ऐप का शानदार डिज़ाइन आपको सुराग़ों और जवाबों पर फ़ोकस करने देता है, और अख़बारों के उलट, यहाँ आप विंडो को बड़ा कर सकते हैं ताकि सबकुछ पढ़ना आसान हो। इसके स्टेटस मार्कर ग़लतियों वाले स्क्वेर को दर्शाते हैं (साथ ही उन्हें भी जिन्हें आपने खोला या सही किया है), जबकि गहरे मोड की मदद से देर रात भी वर्डप्ले खेलने में आपकी आँखों पर कोई ज़ोर नहीं पड़ेगा।

वही सारे सुराग़, मगर बिना स्याही के दाग के।

इधर से उधर जाने के लिए टैब और ऐरो बटन का इस्तेमाल करते हुए अपनी उँगलियों को कीबोर्ड से हटाए बिना पहेली सुलझाएँ; सीधा किसी क्लू पर पहुँचने के लिए उसका नंबर टाइप करें। या बोलकर पहेली को नैविगेट करने के लिए वॉइसओवर का इस्तेमाल करें—और आपका Mac आपको हर क्लू पढ़कर सुनाएगा।

समझ नहीं आ रहा? टिप्स और लेखक के नोट्स देखें, या ग़लतियाँ चेक करने के लिए सॉल्यूशन मेनू देखें। Black Ink 2 पहले से सबमिट किए गए क्लू और जवाब के पैटर्न के लिए OneAcross.com भी खोल सकता है।

पुराने अंदाज़ में पहेली सुलझाना पसंद करते हैं? Black Ink 2 को बुकलेट फ़ॉर्म में अपने क्रॉसवर्ड प्रिंट करने दें, जिसमें एक पेज पर एक ही पहेली दिखाई देगी। बस अपना इरेज़र न भूलें।