जानने में मुश्किल हो रही है कि कौन से वीडियो, डाउनलोड या बड़ी फ़ाइल के कारण आपकी हार्ड ड्राइव भारी हो रही है? GrandPerspective बहुत आसानी से यह पता कर लेता है।
किसी फ़ोल्डर या ड्राइव को स्कैन करने के बाद, ऐप हर फ़ाइल को रंगीन चौकोर घेरे में दिखाता है। हो सकता है कि शुरू में इस व्यू से डर लगे, लेकिन याद रखें : चौकोर घेरा जितना बड़ा होगा, फ़ाइल भी उतनी ही बड़ी होगी। किसी एक पर क्लिक करने पर विंडो में सबसे नीचे की ओर फ़ाइल साइज़ और डायरेक्टरी नज़र आती है।
इस बेहतरीन सुविधा का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए यहाँ तीन सुझाव दिए है।
अंदर देखें
किसी कोड वर्ड वाले वीडियो का नाम याद नहीं रख सकते? बहुत समय से भूली हुई कोई ऑडियो फ़ाइल फिर से सुनना चाहते हैं? क्विक लुक प्रीव्यू के लिए फ़ाइल को सिलेक्ट करके स्पेस बार दबाएँ। फिर, ऊपर दिए हुए बटन से सिलेक्ट की हुई फ़ाइल को डिलीट करें या उसे फ़ाइंडर में दिखाएँ।

इन्फ़ो विंडो खोलकर और अधिक जानकारी पाएँ – आसपास क्लिक करने पर, फ़ोकस टैब से आपको पता चलता है कि पिछली बार किस फ़ाइल में बदलाव किए थे या कौन सी फ़ाइल खोली थी।
व्यू बदलें
जिन फ़ाइल को आपने अब तक कभी नहीं खोला, उन्हें देखना चाहते हैं? इन्फ़ो विंडो पर क्लिक करें और डिस्प्ले टैब पर जाएँ, फिर “कलर का आधार” को “आख़िरी बार कब देखा था” पर और “पैलेट” को “हीटमैप 12” पर सेट करें।
इस व्यू में, जितनी देर तक किसी फ़ाइल को नहीं खोलते, यह उतनी अधिक नीली नज़र आती है। (हाल में खोली गई फ़ाइल स्पेक्ट्रम में लाल रंग में नज़र आती हैं।) ऐसी फ़ाइल देखना चाहते हैं जिनमें हाल में कोई बदलाव नहीं किया? “Color by” को “Last change” पर सेट करें।

तेज़ी से फ़िल्टर करें
व्यू को अस्त-व्यस्त करने वाली सभी छोटी-छोटी फ़ाइल छुपाना चाहते हैं? Window > Filter पर जाकर फ़िल्टर विंडो को ऊपर लाएँ और ‘New’ पर क्लिक करें। अपने फ़िल्टर को एक नाम दें (जैसे, “100MB+”) और “Available Tests” सूची में “Huge Files” को सिलेक्ट करें। फिर कंडीशन डालने के लिए बाँए ऐरो बटन पर क्लिक करके OK पर क्लिक करें।
अब नया फ़िल्टर चुनें और मौजूदा स्कैन पर उसे लागू करने के लिए OK पर क्लिक करें।

अपने व्यू को और भी फ़िल्टर करने के लिए, आप बहुत सी दूसरी बातों पर फ़िल्टर बना सकते हैं––जैसे, बड़ी-बड़ी ऑडियो फ़ाइल के अलावा बाक़ी सब छुपाना।