Microsoft To Do एक ऐसा टू-डू ऐप है जिसका अपना एक अलग व्यक्तित्व है। इसे लोकप्रिय ऐप Wunderlist के निर्माताओं ने बनाया है।
यहाँ कस्टमाइज़ करने के लिए बहुत-कुछ है। एक प्रेरणादायी तस्वीर को आप बैकग्राउंड में लगा सकते हैं। हर लिस्ट को एक आइकॉन दे सकते हैं। एक काम ख़त्म होने के बाद जब आप आइटम टिक करेंगे तो प्यारी आवाज़ भी आएगी। (आप इस साउंड को बंद कर सकते हैं, पर…क्यों?)

हालाँकि Microsoft To Do सरल काम करने में अच्छा है (लिस्ट बनाने के लिए, बस प्लस साइन पर क्लिक करें), पर ऐप पेचीदा काम में भी आपका साथ देगा। टास्क पर क्लिक करके आप, सबटास्क, रिमाइंडर, फ़ाइल और अतिरिक्त नोट्स जोड़ सकते हैं। आप काम की आख़िरी तारीख भी जोड़ सकते हैं या टास्क को रोज़ किया जाने वाला काम बना सकते हैं––डिफ़ॉल्ट My Day व्यू में वही काम दिखाई देता है जिस पर आपको तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है।