शुरू करें

तूफ़ान को मात दें

Civ VI: Gathering Storm में मौसम पर ध्यान दें।

Sid Meier’s Civilization VI का एक्सपैंशन पैक Gathering Storm वातावरण को एक ऐक्टिव एलिमेंट में बदल देता है जिसका सामना आपको अपना साम्राज्य बनाते वक़्त करना होगा। नदियाँ अपना बांध तोड़कर बहेंगी, प्राकृतिक आपदा के कारण घरों की कमी होना, कई पर्यावरण की समस्याएँ आपका इंतज़ार कर रही हैं।

इस तूफ़ान को हराने के लिए नई रणनीतियों की ज़रूरत होगी। यह रहे कुछ वैश्विक नियम जिनका आप गेम में उपयोग कर सकते हैं।

स्थान, स्थान, स्थान

यह नया पर्यावरण अपने साथ अनोखे ख़तरे और रिवॉर्ड लाता है। उदाहरण के तौर पर नदी के क़रीब साम्राज्य बनाने से आपको बाढ़ का ख़तरा हो सकता है पर बाढ़ अपने पीछे उपजाऊ ज़मीन छोड़ जाती है। किसी आपदा के बाद इमारतों का ढाँचा सुधारने से आपके Era Points को बूस्ट मिलेगा—यह ज़्यादा हासिल करने से आपकी उत्पादकता का स्वर्णिम युग आ जाएगा।

इसलिए अपने नए साम्राज्य की स्थापना करने से पहले इस बारे में ज़रूर ध्यान दें। किनारे पर बने शहर समुद्र में खोज करने के लिए ज़रूरी होंगे। रेगिस्तान, समतल क्षेत्र और टुंड्रा से अनोखी सामग्री हासिल हो सकती है पर यहाँ सूखा पड़ने, रेत का तूफ़ान आने और बर्फ़ीले तूफ़ान की आशंका हो सकती है।

बिल्डर के फ़ायदे

समुद्री तूफ़ान, बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाएँ प्रलयात्मक हो सकते हैं––पर ऐसा ज़रूरी नहीं है अगर आपके पास एक Builder मौजूद हो।

एक Builder के पास तीन बिल्ड चार्ज होते हैं और इनसे एक नए ढाँचे को तीन बार बनाया जा सकता है। मरम्मत करने से चार्ज ख़र्च नहीं होता। एक बिल्डर को ऐसी टाइल के पास लगाएँ जहाँ आपदा आने या आक्रमण होने का ख़तरा हो। जब ऐसा होगा तब आपका Builder आपके साम्राज्य को सलामत रखने में मदद करेगा।

पानी और ज्वालामुखी के पास साम्राज्य की स्थापना करने के अपने फ़ायदे हैं, लेकिन आपको कभी-कभी आने वाली प्राकृतिक आपदा के लिए तैयार रहना होगा।

दूर की नज़र

World Climate स्क्रीन आपको कार्बन डाइऑक्साइड, वैश्विक तापमान, पोलर आइस, समुद्र के लेवल और बाक़ी चीज़ों की जानकारी देगा। Modern Era में पहुँचने के बाद, वातावरण में बदलाव आपके साम्राज्य और दुनिया के लिए ख़तरा बन जाएगा।

यह मत सोचिएगा कि सिर्फ़ तेल जलाने के आविष्कारों से वातावरण पर असर पड़ता है। आपको नए युग में जाने से पहले लिए फ़ैसलों के अंजाम का सामना भी करना पड़ेगा। उदाहरण के तौर पर जंगल काटकर खेत बनाना काफ़ी आकर्षक महसूस हो सकता है पर बाद में जंगल CO2 लेवल को सीमित मात्रा में रखने में मदद करेंगे।

टेक्नोलॉजी का समय पर सही उपयोग

आधुनिक टेक्नोलॉजी का भी फ़र्क पड़ेगा। उदाहरण के तौर पर रिन्युएबल एनर्जी वातावरण पर कम असर डालेगी। आधुनिक Flood Barrier बिल्डिंग किनारे पर बने शहरों की रक्षा करेगा और यह बेहद अहम है क्योंकि पानी में डूबी हुई टाइल की कभी मरम्मत नहीं की जा सकती।

वकालत की ताकत

वातावरण में बदलाव पूरी दुनिया पर सीधा असर डालेगा, इसलिए World Congress में अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके बाक़ी साम्राज्यों को हरियाली अपनाने के लिए प्रभावित करें। ज़्यादा प्रभाव से आप प्रदूषण फैलाने वाली बिल्डिंग पर बैन भी लगा पाएँगे।