Scrivener विस्तृत लेखनी के लिए एक बेहतरीन टूल से काफ़ी बढ़कर है। यह सही फ़ॉर्मैट वाला स्क्रीनप्ले तैयार करने का भी एक बेहतरीन ज़रिया है।
शुरुआत करने के लिए Choose File > New Project चुनें और Scriptwriting के अंदर Screenplay टेंपलेट सिलेक्ट करें। फिर इन पाँच हॉलीवुड-फ़्रेंडली फ़ीचर पर नज़र डालें।
कॉन्सेप्ट को अपनी लेखनी में बख़ूबी उतारें
Corkboard मोड आपको अपनी स्क्रिप्ट की संरचना को पूरी तरह देखने देता है। अपने आइडिया को व्यवस्थित करने और उनसे कहानी रचने का यह एक तेज़ ज़रिया है। इस मोड में (View > Corkboard पर जाएँ), हर सीन डॉक्यूमेंट अपने ख़ुद के इंडेक्स कार्ड के रूप में दिखता है। (नया बनाने के लिए Command-N दबाएँ।) यहाँ आप हर एक दृश्य का शीर्षक दे सकते हैं और उससे जुड़े नोट्स बना सकते हैं। उन्हें व्यवस्थित करने के लिए कार्ड ड्रैग करना बेहद सुविधाजनक तरीक़े से आपके प्रोजेक्ट के हर डॉक्यूमेंट का क्रम बदल देता है।

अपने किरदार को जानें
अपने सभी किरदारों पर नज़र रखने में और वे क्या कर रहे हैं यह जानने में परेशानी हो रही है? साइडबार में Characters पर क्लिक करके Characters view पर स्विच करें। जैसे-जैसे आप नए किरदार जोड़ेंगे और उनसे जुड़े ब्यौरे डालते जाएँगे, आपको हर किरदार का एक इंडेक्स-कार्ड ओवरव्यू मिलता जाएगा। और अगर अपने किरदारों का असली नाम रखने में आपको परेशानी आ रही है तो उसमें भी Scrivener आपकी मदद कर सकता है। Edit > Writing Tools > Name Generator को चुनें। अपने मापदंड चुनें (लिंग, राष्ट्रीयता/जाति आदि) और ऐप आपके लिए विकल्पों की एक सूची तैयार करेगा, जिसमें आम से लेकर अनजान तक कई नाम शामिल होंगे।
कभी भी कहीं भी फ़ॉर्मैट करें
Script मोड (Format > Screenwriting के अंदर) फ़िल्म या टीवी जगत में चलने वाले फ़ॉर्मैट के हिसाब से, जैसे-जैसे आप टाइप करते जाएँगे, वैसे-वैसे आपकी स्क्रिप्ट को अपने आप स्टाइल करने में मदद करता जाएगा। उदाहरण के लिए, एक सीन की हेडिंग डालने पर अगली लाइन एक Character या Action लाइन होगी (किरदार के लिए Tab और ऐक्शन के लिए Enter दबाना होगा)। अगर याद नहीं रहता कि किस ऐलिमेंट के लिए कौन-सा बटन दबाना है तो Scrivener का फ़ुटर बार मौजूदा लाइन की स्टाइल के हिसाब से संभावित विकल्प दिखाएगा।

संवाद लिखने में महारत पाएँ
अगर आपको सिर्फ़ अपने लिखे संवाद देखने हों, लेकिन आप चाहते हैं कि आपका व्यू स्क्रीनप्ले के बाक़ी एलिमेंट के चलते अव्यवस्थित न हो तो Linguistic Focus टूल (Edit > Writing Tools) चालू करें और Direct Speech चुनें––यह सिर्फ़ बोले जाने वाले हिस्सों को हाइलाइट करके स्क्रिप्ट के बाक़ी हिस्सों को कम कर देता है। या उन शब्दों या वाक्यांशों को उजागर करने के लिए, जिनका आप कुछ ज़्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं, स्पीच (उदाहरण के लिए सभी या कुछ क्रिया-विशेषण (adverbs)) के चुनिंदा हिस्सों को हाइलाइट कर सकते हैं।
सटीक अंदाज़ में पब्लिश करें
एक बार अपना मुख्य स्क्रीनप्ले पूरा कर लेने के बाद, File > Compile To चुनकर हर चीज़ को आप एक डॉक्यूमेंट में जोड़ सकते हैं (वह भी अपने मूल डॉक्यूमेंट को सलामत रखते हुए)। अगर यह स्क्रिप्ट आपको इंडस्ट्री के किसी जानकार को भेजनी हो, तो अपना स्टैंडर्ड Final Draft फ़ॉर्मैट चुनें, या PDF, Word, Kindle, ePub, HTML, जैसे अनेक अन्य फ़ॉर्मैट में एक्सपोर्ट करें।