संग्रह

नए अंदाज़ में खेलें पुराने क्लासिक गेम्स

पुराने पसंदीदा गेम्स। नया अंदाज़।

क्लासिक गेम्स सचमुच सबसे हटकर होते हैं। कई दिलों में जगह बनाने वाले ये गेम्स अब मौजूद नहीं हैं और यही बात उन पर आधारित नए गेम्स को और भी मज़ेदार बनाती है।

Boulder Dash Deluxe

आर्केड पज़ल गेम Boulder Dash के इस सीक्वल में हमारा हीरो Rockford हैरतअंगेज़ ढंग से बनाई गई गुफाओं में खुदाई करके रत्न इकट्ठा करता है, शैतानों का ख़ात्मा करता है और गिरती चट्टानों से कुचले जाने से ख़ुद को बचाता है। Deluxe में 1984 के ऑरिजिनल गेम के हर लेवल के साथ-साथ लगभग 200 नए लेवल मौजूद हैं। साथ ही, आपको इसमें नए विज़ुअल, विरोधी और पावर-अप भी मिलेंगे।

Hoggy 2

कई पुराने क्लासिक गेम्स की ख़ूबियों वाले Hoggy 2 में आप बैंगनी रंग के बूँदनुमा हीरो को बोतलों के अंदर कूदते देखेंगे। इसमें खाने के लिए ढेर सारे फल, हराने के लिए कई प्रेत और सुलझाने के लिए बहुत सी पहेलियाँ होती हैं। चाहे शानदार लेवल डिज़ाइन हो या गुरुत्वाकर्षण को बदलने वाला जंप मेकैनिक, यह गेम आपको ऐसी ख़ूबियों से पुराने दौर की पहेलियों वाली प्लेटफ़ॉर्मिंग की याद ज़रूर दिलाएगा।

Leo’s Fortune

बेचारा Leo! किसी ने उसके सोने के सिक्के चुरा लिए और उन्हें जाते-जाते ख़तरनाक़ रास्तों पर गिराता गया है। यह सच है कि Leo’s Fortune पारंपरिक स्क्रोलिंग प्लेटफ़ॉर्म गेम है, लेकिन फ़र्क़ यह है कि इसमें आप ख़ूबसूरत नज़ारों से गुज़रते हुए बालों की कठोर बॉल को सटीक तरीक़े से उछालकर मंज़िल तक पहुँचाते हैं और आसान पहेलियों से लेकर मुश्किल चुनौतियों तक का सामना करते हैं।

EVAC

डॉट खाने की मज़ेदार हरकतों और पीछा कर रहे ग़ुस्से से भरे दैत्यों के कारण EVAC नियॉन से भरे Pac-Man जैसा लगता है। लेकिन EVAC ने अपने हाथ से बने 32 लेवल में कुछ बदलाव करके डॉट-ईटिंग शैली को एक अनोखे अंदाज़ में पेश किया है : दरवाज़े के बटन, शैतानों के लिए छिपने वाली जगहें, ब्लॉक-स्लाइडिंग पहेलियाँ और दुश्मनों की हालत पस्त करने पर मिलने वाले पावर-अप।

EDGE

एक समय था जब Marble Madness में अंडे के आकार वाला हीरो शानदार आइसोमेट्रिक लेवल को तेज़ी से पार करता था। EDGE में तेज़ दौड़ने वाली चुनौतियों और कौशल परीक्षणों का अनोखा मेल है, लेकिन गेम का सीधा-सादा हीरो (सच में, क्योंकि वह क्यूब है) को 92 सुंदर लैंडस्केप में तुलनात्मक रूप से बहुत ज़्यादा जाल और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

Evoland 2

गेमिंग का कौन-सा दौर आपका पसंदीदा था? Evoland 2 में वे सारे दौर शामिल हैं। शुरू में यह Game Boy के रोल-प्लेइंग गेम जैसा लगता है। लेकिन बहुत जल्दी आप ऐसे रोमांच में डूब जाएँगे जो कभी शूटर गेम तो कभी मैच-3 और कभी विवाद करने वाले में बदल जाता है।