हमारे मनपसंद ऐप्स

Adobe Lightroom में अपग्रेड करें

अपनी स्किल सेट पर ध्यान दिए बिना, एक प्रो की तरह एडिट और ऑर्गेनाइज़ करें।

लंबे समय से Adobe Lightroom उन फ़ोटोग्राफ़र्स का पसंदीदा ऐप रहा है जो इमेज एडिटिंग और ऑर्गेनाइज़ेशन पर पूरा नियंत्रण चाहते हैं, और हर वर्शन के साथ यह अधिक एक्सेसिबल और पावरफुल हो गया है।

हमें यह क्यों पसंद है : इसके AI द्वारा संचालित फ़ीचर्स मुश्किल एडिट्स को बहुत ही आसान बना देते हैं। मिसाल के तौर पर Generative Remove फ़ीचर की मदद से आप किसी वस्तु पर पेंट करके उसे मिटा सकते हैं। जगह को भरने के लिए आस-पास की हर चीज़ की अजीब तरह से क्लोनिंग करने के बजाय, यह AI का उपयोग करके ऐसा कंटेंट तैयार करता है जो वास्तव में सबसे बिज़ी बैकग्राउंड्स के साथ भी फ़िट हो जाता है। इसके अलावा, Lens Blur आपको AI या फ़ोटो के अपने डेप्थ मैप का उपयोग करके इमेज के फ़ोकल पॉइंट, बैकग्राउंड ब्लर की मात्रा और बहुत कुछ को बहुत ही सटीकता से एडजस्ट करने की अनुमति देता है।

आप Point Color टूल का उपयोग करके इस मॉडल के कोट के रंग को निखारने के लिए रंगों की एक विशेष रेंज को एडजस्ट कर सकते हैं।

सुझाव : Point Color कलर कास्ट्स को फ़िक्स करने और रंगों की विशेष रेंज को एडजस्ट करने के लिए एक बेहतरीन टूल है और इससे आपकी बाक़ी की इमेज पर कोई फ़र्क नहीं पड़ता है। बस एक रंग (या रंगों की रेंज) चुनें और टूल का उपयोग करके उस चयन के अंदर मौजूद ह्यू, सैचुरेशन और लुमिनेन्स वैल्यूज़ को एडजस्ट करें। अगर आप और भी अधिक सटीकता चाहते हैं, तो आप उन बदलावों को एक निश्चित क्षेत्र तक सीमित करने के लिए एक मास्क भी बना सकते हैं, उदाहरण के लिए, आप फ़ोटो में अन्य लाल ह्यूज़ को प्रभावित किए बिना, एक लाल कार को ट्वीक कर सकते हैं।

निर्माता से मिलें : Lightroom की शुरुआत Photoshop के डेवलपर Mark Hamburg के एक साइड प्रोजेक्ट के रूप में हुई थी, जिसका कोड नाम Shadowland था। समय के साथ, Lightroom एक पूरे इकोसिस्टम में विकसित हो गया है, जिसमें Adobe Lightroom, Lightroom Classic, और iOS, iPadOS और Android डिवाइसेज़ पर मोबाइल ऐप्स शामिल हैं।