अपना हुनर बढ़ाएँ

PowerPoint के साथ लाइव कैप्शन पाएँ

अपने प्रज़ेंटेशन के दौरान ट्रांसक्रिप्ट या अनुवाद भी दिखाएँ।

लोगों के सामने विचार पेश करने के लिए प्रज़ेंटेशन स्लाइड बहुत बढ़िया साबित हो सकती हैं। लेकिन अक्सर जिन्हें सुनने में परेशानी हो, या जो प्रज़ेंटर की भाषा न समझते हों, उन लोगों से प्रज़ेंटेशन से जुड़ी बहुत सी जानकारी छूट जाती है।

Microsoft 365 के साथ आए PowerPoint के सबसे नए वर्ज़न में इस परेशानी को दूर किया गया है, जिसमें Live Captions & Subtitles का नया शक्तिशाली फ़ीचर मौजूद है जो उपलब्धता और समावेश के सिद्धांतों को लेकर बनाया गया है। यह फ़ीचर आपकी बातों को सुनने के लिए आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (A.I.) का इस्तेमाल करता है, और रियल टाइम में ही आपके बोले हुए शब्दों को, या उनके अनुवाद को स्क्रीन पर सबसे नीचे की ओर पेश करता रहता है।

PowerPoint 60 से भी अधिक भाषाओं में रियल-टाइम सबटाइटल जनरेट कर सकता है।

Live Captions & Subtitles को लागू करना बहुत ही आसान है। टूलबार में बस स्लाइड शो पर क्लिक करें, फिर सबटाइटल सेटिंग्ज़ पर क्लिक करके उन भाषाओं को चुनें जिनमें आप बोलने वाले हैं और जिनमें आपको सबटाइटल चाहिए। PowerPoint बारह भाषाएँ समझता है और 60 से अधिक भाषाओं में अनुवाद कर सकता है, जिनमें स्पैनिश, चाइनीज़ और यहाँ तक कि युकाटेक माया (Yucatec Maya) भाषा भी शामिल हैं।

अब बस अपना प्रज़ेंटेशन शुरू करें और आप जो कुछ भी कहेंगे वह सब आपकी चुनी हुई भाषा में स्क्रीन पर सबसे नीचे की ओर बोलते समय ही नज़र आता रहेगा।

जैसे ही आप बोलना शुरू करते हैं वैसे ही कैप्शन और अनुवाद स्क्रीन पर जादू की तरह दिखाई देने लगते हैं।

Live Captions & Subtitles का इस्तेमाल करते समय, ध्यान रखें कि आपके Mac का माइक्रोफ़ोन ऑन हो – या एक डेडिकेटेड प्रज़ेंटर हेडसेट का इस्तेमाल करें, ताकि आपको अपने Mac के बहुत पास बने रहने की चिंता न रहे। (इसमें Airpod भी काम आते हैं)। आप सबटाइटल सेटिंग मेनू में सबटाइटल की जगह बदल सकते हैं और सिस्टम प्राथमिकता > सहायक सेवाएँ > कैप्शन में जाकर उनके रंग-रूप में भी बदलाव कर सकते हैं।