हमारे पसंदीदा

आपका मौसम, आपकी मर्ज़ी

इन ऐप्स से तुरंत मौसम का अनुमान पाएँ।

तापमान, नमी और हवा में ठंडक की जानकारी बोरिंग हो सकती है मगर ये ऐप्स मौसम का ताज़ा हाल जानने को मज़ेदार और आसान बनाते हैं।


मज़ाक की संभावना? शत प्रतिशत।

Carrot Weather के साथ, आपको मौसम का हाल स्टाइलिश अंदाज़ में मिलेगा। चाहे आप ऐप की स्टैंडर्ड विंडो का इस्तेमाल करें या सिस्टम-वाइड मेनू का, आपको मौसम के पूर्वानुमान में रेज़ीडेंट A.I. से प्रेरणात्मक संदेश मिलेंगे। ( (“आह, ख़ूबसूरत चाँदनी हल्के बादलों से निकलकर आ रही है”) यह सुबह और शाम के अपडेट भी देता है और ख़राब मौसम का हाल भी बताता है। एक सलाह है : Carrot Weather के ऑक्युलर सेंसर से छेड़खानी न करें। बिल्कुल भी न करें।


आपके लिए सबकुछ

Mercury Weather का सुंदर लेआउट एक नज़र में आपको सभी ज़रूरी जानकारी देता है : तापमान, नमी, हवा की गति और हर घंटे व हर दिन मौसम का अनुमान। (सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, UV किरणों, हवा की गति, बारिश सहित और भी बहुत कुछ जानने के लिए किसी भी दिन पर क्लिक करें।) कोई ट्रिप प्लान कर रहे हैं? अपने डेस्टिनेशन का मासिक तापमान, धूप और वर्षा की औसत दर पर नज़र डालें; या फिर Trip Forecasts से अपने रोज़ाना के अनुमान में लोकेशन जोड़ें। ऐप के इंटरैक्टिव डेस्कटॉप विजेट्स और पूरे सिस्टम के मेन्यू की मदद से मौसम की जानकारी पाना और भी आसान हो जाता है।


क्या आज बारिश होगी?

Looks Like Rain पर एक ही नज़र में बारिश का पूर्वानुमान दिख जाता है। इस ऐप की दैनिक मौसम रेखाएँ हर घंटे साफ़ मौसम, बादल और बारिश के लिए कलर कोडेड होती हैं। (सुझाव : Yellow Sky थीम पर जाएँ, जहाँ धूप को पीला, बादलों को ग्रे और बारिश को नीला दिखाया जाता है।) इस ऐप पर वर्तमान परिस्थितियाँ, हर घंटे का तापमान, और सूर्योदय तथा सूर्यास्त का समय भी दिखता है।


मेन्यू-बार में मौसम विज्ञानी

Forecast Bar से मौजूदा तापमान और मौसम की स्थितियों को आप बड़ी आसानी से अपने मेन्यू बार या डॉक पर देख सकते हैं। आने वाले दिनों का अनुमान जानने के लिए क्लिक करें, जिसके साथ आपको हर घंटे के तापमान, वर्षा, हवा, एयर क्वालिटी, और UV स्तर की जानकारी भी मिलेगी। ऐप की मदद से आप, दी गई जानकारी से लेकर मौसम के डेटा के सोर्स तक, सब कुछ कस्टमाइज़ कर सकते हैं।