फ़ीचर्ड ऐप

एक अव्वल कैल्क्यूलेशन

PCalc साधारण कैल्क्यूलेटर से काफ़ी बेहतर है।

आपकी अंकगणित की ज़रूरत कितनी भी सरल या पेचीदा हो, PCalc उन निराली चीज़ों में से एक है जो सही वक़्त पर आपके काम आता है।

ऐसा इसलिए क्योंकि इसका इंटरफ़ेस काफ़ी कस्टमाइज़ेबल है। इसे आप एक साधारण कैल्क्यूलेटर की तरह रख सकते हैं या वैज्ञानिक, इंजीनियरिंग और प्रोग्रामिंग फ़ंक्शन से लैस करके इसे बेहद आधुनिक बना सकते हैं। ऐप का इस्तेमाल करना बहुत आसान है, चाहे आप 12 + 59 + 712 का कैल्क्यूलेशन कर रहे हों, 1,259,712 का क्यूब रूट खोज रहे हों, बाइनरी में मल्टीप्लाई कर रहे हों या न्यूटन-मीटर और फ़ुट-पाउंड को एक-दूसरे में कन्वर्ट कर रहे हों।

मॉडर्न थीम में पेपर टेप (दाएँ) का मिश्रण आपको पुराने कैल्क्यूलेशन दिखाता है। रिवर्स पोलिश नोटेशन (RPN) का इस्तेमाल करने वालों को स्टैक विन्डो (बाएँ) काफ़ी रास आएगी।

PCalc डिफ़ॉल्ट तरीक़े से वैसा ही दिखता है जैसा कैल्क्यूलेटर आप स्कूल के ज़माने में इस्तेमाल करते थे। आप स्क्रीन पर बटन दबा सकते हैं पर अगर आपको कीबोर्ड इस्तेमाल करना बेहतर लगता है तो यह ऐप जोड़ने, घटाने, गुणा और भाग करने के साधारण फ़ंक्शन के अलावा आपको सहज बटन और बटनों का कॉम्बो देगा। उदहारण के रूप में इन्वर्स या रेसिप्रोकल के लिए (जिस नम्बर का 1 से भाग हो जाए) \ टाइप करें। स्पेस दबाकर आप त्रिकोणमितीय, लघुगणकीय जैसे कई फ़ंक्शन का लाभ उठा सकते हैं।

आप अलग-अलग नूमेरिक (numeric) बेस को आपस में कन्वर्ट भी कर सकते हैं, जैसे कि डेसिमल को हेक्साडेसिमल में बदलना या Hex, Oct, Bin बटन दबाने से बेस 10 से ज़्यादा का कैल्क्यूलेशन कर सकते हैं। साथ ही किसी भी अच्छे साइंटिफ़िक कैल्क्यूलेटर की तरह आप रिवर्स पोलिश नोटेशन मोड का इस्तेमाल एक बटन दबाकर कर सकते हैं।

सैकड़ों तरह की डिज़ाइन और थीम ऑप्शन की मदद से पुराने ज़माने के HP कैल्क्यूलेटर का इस्तेमाल करने वाले लोगों को इस ऐप में कुछ अजनबी नहीं लगेगा।

PCalc की क्षमता के कैल्क्यूलेशन से ये सब तो बहुत छोटी चीज़ें हैं। ऐप में यूनिट का कैल्क्यूलेशन और मुद्रा परिवर्तन का रेट भी शामिल है (A→B बटन दबाने से आप परिवर्तन करने की मुद्राएँ चुन सकते हैं, आपको कंवर्ज़न पिकर में मुद्राओं का लाइव प्रिव्यू दिखेगा), साथ-ही ऐप में आपको गणितीय और भौतिक नियतांक भी मिल जाएँगे। PCalc के मैक्रोस फ़ीचर का फ़ायदा उठाकर आप ऐसे सीक्वेंस बनाकर सेव कर सकते हैं जिनसे सभी तरह के कैल्क्यूलेशन हो सकें। PCalc के ऐसे ज़्यादातर कस्टमाइज़ेशन Mac, iPhone और iPad पर सिन्क्रोनाइज़ हो सकते हैं।