Civilization VI सेनापतियों, शहज़ादों, शहंशाहों और कई चमत्कारियों से भरा है। लेकिन इन सबसे ऊपर जाकर ईश्वर बनने का ख़्वाब भी कई प्लेयर देखते हैं — यह बात और है कि बहुत कम इसे पूरा कर पाते हैं।
इस बारी आधारित स्ट्रैटेजी गेम का सबसे मुश्किल लेवल है Deity, और कड़ा इम्तिहान लेने वाली यह चुनौती, जो मौक़े-मौक़े पर आपके दिमाग़ की गहराइयों को परखती है, सिर्फ़ सबसे ज़्यादा मंझे हुए प्लेयर्स के लिए बनी है। गेम बनाने वाले डेवलपमेंट स्टूडियो Firaxis का मानना है कि उनके ऑफ़िस में भी बेहद कम लोग ही कभी Civilization VI गेम का Deity लेवल जीत पाए हैं।
क्या आप इस लेवल में क़िस्मत आज़मा रहे हैं जिसमें आम इंसानों की हार तय है? आपको बेहद शानदार प्रदर्शन करना होगा, और आपकी मदद के लिए यहाँ कुछ रणनीतियाँ बताई गई हैं जो आपको सही दिशा में ले जाएँगी।
पहले आसान लेवल में जीत हासिल करें
Deity लेवल में जीतने का सबसे अच्छा तरीक़ा है इस लेवल को हाथ लगाने से पहले दूसरे मुश्किल लेवल जीतना। अगर आप उसके नीचे के दो मुश्किल लेवल Emperor और Immortal में अक्सर जीत हासिल नहीं कर पाते हैं, तो इसका मतलब है कि अभी आप इसके लिए तैयार नहीं हैं। पहले उन मुश्किल लेवल को खेलकर अपने हुनर निखारें और फिर इस लेवल में ज़ोर-आज़माइश करें।
चमत्कारों की उम्मीद न करें
Deity लेवल में धर्म बाक़ी तरीक़ों के मुक़ाबले जीत हासिल करने का आसान तरीक़ा है। अपने धर्म स्थल फ़ौरन बनवाएँ, मिशनरी और धर्म प्रचारक नियुक्त करना शुरू करें और जितनी जल्दी हो सके, उन्हें धर्म प्रचार के काम पर लगाएँ। अगर आपकी क़िस्मत इतनी अच्छी रही कि अपने विरोधियों से आपका सामना वैसी सड़कों पर हो जो आपके धर्म के अधीन है और नतीजतन रास्ता देने का अधिकार धर्म विशेष के पास है, तो यह आपके लिए बड़ी ताक़त होगी।

लेकिन अगर आपको अपने मिशनरियों को जलमार्ग के ज़रिए दूसरे मुल्क़ों में भेजना है तो आप बड़ी मुसीबतों में फँस सकते हैं। ऐसी यात्राओं के लिए परिवहन का ज़रूरी साधन जल्द से जल्द जुटाएँ लेकिन किसी चमत्कार की उम्मीद न करें।
अगर आप इतने क़िस्मतवाले हुए कि कोई अनोखी क़ुदरती चमत्कार गेम की शुरुआत में ही पाने में कामयाब रहे, तो उसके बूते दो या तीन शहर बना पाना और विशाल पहाड़ों की छाँव में अपनी धर्म-नगरी बसाना मुमकिन है। यह आपकी धार्मिक आस्था को प्रभावी बनाने में कारगर होगा और लिहाज़ा अपने दुश्मनों से आपको आगे रखेगा।

वर्चस्व बढ़ाने का कोई मौक़ा न छोड़ें
जब एक बार आप Deity के अखाड़े में उतरेंगे, तो यहाँ हर चीज़ आपको अपने ख़िलाफ़ नज़र आएगी। आपके आर्टिफ़िशियली इंटेलिजेंट (A.I.) विरोधियों के पास पहले से ज़्यादा फ़ौजें हैं, गेम शुरू करते होते ही उनके तीन शहर पहले से बसे होंगे और तेज़ी से तरक़्क़ी पा रहे होंगे। क्योंकि Civilization VI जैसा गेम “चक्रवृद्धि ब्याज वाले मेकैनिक” (Firaxis के शब्दों में) पर आधारित है, इससे आगे बढ़ पाना वाक़ई मुश्किल होता है। आपको शुरुआत से ही आगे निकलना होता है, वरना आपका डूबना लाज़िमी है। रक्षात्मक खेल का सवाल ही नहीं उठता, क्योंकि आपके दुश्मनों को चढ़ाई कर आपका समूल सफ़ाया करने में ज़रा भी वक़्त नहीं लगेगा।
जीत की अलग-अलग शर्तें ख़ास क़िस्म की सधी हुई रणनीतियों के ज़रिए पूरी होती हैं, लेकिन सामान्य रूप से आपको अपनी शुरुआती बस्तियों को मज़बूत करने के लिए ज़रूरी हर चीज़ हासिल करनी चाहिए। अपनी पड़ोसी बसाहटों पर धावा बोलकर आप मज़बूत पकड़ हासिल कर सकते हैं, नए संसाधन पा सकते हैं और अपना साम्राज्य बढ़ा सकते हैं। क्योंकि जिस तरह से Deity लेवल गेम में आपका बढ़ता वर्चस्व आपकी ताक़त बढ़ाता है, शुरुआती फ़ायदे बाद में काफ़ी कारगर नतीजे दे सकते हैं।
सबसे लंबा गेम खेलें
जहाँ एक तरफ़ ऐसी कस्टम सेटिंग्ज़ हैं जो Deity लेवल जीतना आसान बनाती हैं, वहीं इन आधुनिक विकल्पों वाले मेनू में कूदना जीतने का सही ज़रिया नहीं है। कम से कम, इस तरह की जीत का आप डंका तो नहीं पीट सकते। लेकिन एक वास्तविक तरीक़ा यह है कि गेम की रफ़्तार बढ़ाकर Epic पर सेट करें या फिर सेटिंग में जाकर 1,500-टर्न मैराथन चुनें।
गेम जितने लंबे वक़्त के लिए चलेगा, एक प्लेयर के पास क्रिएटिविटी दिखाने और माहौल के हिसाब से ख़ुद को ढालने के उतने ही अवसर होंगे। Civilization VI के A.I. दुश्मन चाहें कितने भी चालाक हों, लेकिन इस दुनिया पर रोबोट की हुक़ूमत नहीं है - कम से कम अभी तक तो नहीं।