एक अच्छे से बनाया गया प्रज़ेन्टेशन अच्छा दिखाई देने के अलावा भी बहुत कुछ करता है—इससे देखने वाले लोगों का ध्यान आकर्षित होता है, सूचनाओं का सही क्रम निर्धारित होता है और आप जो कहना चाहते हैं उन बातों का भावनात्मक प्रभाव बढ़ता है।
ऐसी स्लाइड बनाना आसान नहीं है जिसमें यह सबकुछ शामिल हो सके, लेकिन Office 365 के ऑफ़िस इंटेलिजेंट सर्विस पर चलने वाला PowerPoint का Designer नाम का नया फ़ीचर इसमें सहायता कर सकता है। पेशेवर डिज़ाइनर की सलाह से बना यह फ़ीचर हर स्लाइड के कॉन्टेंट के हिसाब से बहुत से लेआउट का सुझाव देता है।
बस स्लाइड में एक फ़ोटो लगाएँ और आपके सामने इससे जुड़े बहुत से डिज़ाइन विकल्प आ जाएँगे। उदाहरण के लिए, Designer तस्वीर के विषय को समझकर उसे स्लाइड में सही जगह पर लगा सकता है या तस्वीर में शामिल किसी बेहतर रंग को पहचान करके उस रंग को लाइन, बॉक्स या दूसरी किसी चीज़ पर इस्तेमाल कर सकता है। अपने पसंदीदा विकल्प पर क्लिक करें और स्लाइड तुरंत उसके हिसाब से अपडेट हो जाएगी।

Designer केवल तस्वीरों तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह स्लाइड में लिखी बातों, सूचियों और तारीख़ों के अनुसार सलाह भी देता है। उदाहरण के लिए, यह तारीख़ों को अपने आप पहचान करके उन्हें एक टाइमलाइन में फ़ॉर्मैट कर सकता है। यह आपकी लिखी बातों को समझकर उसके हिसाब से आइकॉन का सुझाव दे सकता है। बस आप जो लिखना चाहते हैं उसे स्लाइड में जोड़ें, टूलबार में Design पर क्लिक करें और Design आइडिया के विकल्प को चुनें।
आपको चुनने के लिए बहुत से लेआउट विकल्प मिलेंगे जिससे आप प्रज़ेन्टेशन को शानदार बना सकते हैं। PowerPoint की टीम लगातार सर्विस को अपडेट करती रहती है इसलिए आपको हमेशा नए और वर्तमान चलन के मुताबिक़ सुझाव मिलते हैं। इसका मतलब है कि आप अपने प्रज़ेन्टेशन के सबसे महत्वपूर्ण हिस्से यानि उसके आइडिया पर पूरा ध्यान दे सकते हैं।
आपका Microsoft 365 सब्सक्रिप्शन सारे प्लेटफ़ॉर्म पर समस्त Microsoft 365 ऐप्स और फ़ीचर्स का पूरा-पूरा ऐक्सेस देता है। सब्सक्राइब करने के लिए, 365 के किसी भी ऐप पर लॉगइन करके अपग्रेड करें।