फ़ीचर्ड गेम

अपने दोस्तों को ढूँढें!

Hidden Folks के प्यारे डूडल आपको मज़ेदार चुनौतियाँ देंगे।

Hidden Folks, दिल से, छिपी चीज़ों को ढूँढने वाला गेम है जिसकी डूडल वाली ऐनिमेटेड दुनिया जीवन से भरी है।

हर लेवल पेचीदा ड्रॉइंग से बना है जिसमें आपको कुछ लोगों और चीज़ों को ढूँढना होगा। आप ख़ुद से लेवल की तलाशी लेंगे, उदाहरण के लिए अगर आपको शिविर-स्थल की भीड़ में Classy Jessy को ढूँढना है, तो आपको टेंट के अंदर और पेड़ों के नीचे देखना होगा।

दोस्त नहीं मिल रहे? छोटे-छोटे सुराग़ आपको उनकी जगह तक ले जाने में मदद करेंगे।

Hidden Folks में सिर्फ़ ग्राफ़िक्स अच्छे और अनोखे नहीं हैं। गेम का ऑडियो भी उतना ही अच्छा है और तो और अगर आप ध्यान से सुनें तो ऑडियो चीज़ें ढूँढने में आपकी मदद भी करेगा। यह सुराग़ मिलने के बावजूद कि वह सबको दूर से देख रहा है, कोई विशेष राक्षस नहीं मिल रहा? तो स्क्रीन पर क्लिक करके तब तक ड्रैग करें, जब तक कि आपको उसकी प्यारी गुर्राहट सुनाई न दे। वह उस झाड़ी के पीछे छुपा है!

अगर आपको सूची में दी गई सारी चीज़ें नहीं भी मिलीं तो कोई बात नहीं, आप गेम में फिर भी आगे बढ़ सकते हैं (यह उनके लिए अच्छा है जो लोग ज़्यादा ध्यान से गेम नहीं खेलते या वक़्त की बंदिश में गेम खेलते हैं, कुछ छिपी चीज़ें ढूँढने वाले गेम्स ऐसा नहीं करने देते), अगर आप ख़ुद को लेवल निहारते हुए पाएँ तो चौंकिएगा नहीं, इन नन्हे लोगों को अपने काम में मगन होते देख बहुत अच्छा लगता है और कभी-कभी आपके ऐक्शन से कुछ हैरतअंगेज़ हो जाएगा - किसी गैराज के शटर को ऊपर करने से आपको कुछ स्पीकर मिल जाएँगे और फिर देखते ही देखते वहीं पर डान्स पार्टी शुरु हो जाएगी।

आप इस गेम में जितना आगे बढ़ेंगे, लेवल भी उतने पेचीदा होते चले जाएँगे।

Hidden Folks एक ऐसा अनोखा गेम है जिसका गेमप्ले आरामदह होने के साथ-साथ चुनौतीपूर्ण है। आपकी उम्र जो भी हो, आपको कुछ मिले या न मिले, मज़ा आपको ज़रूर मिलेगा।