अपना हुनर बढ़ाएँ

अपने हुनर को और चमकाएँ

Microsoft Word का Resume Assistant LinkedIn से डेटा इकट्ठा करता है।

Microsoft Word आपके résumé को फ़ॉर्मैट करने के अलावा भी बहुत कुछ करता है—यह LinkedIn से रियल-टाइम डेटा लेकर इसे सबसे सही तरीक़े से पेश करने में भी मदद कर सकता है।

Microsoft 365 सब्सक्रिप्शन के साथ उपलब्ध Resume Assistant आपके résumé में से सबसे नया जॉब टाइटल निकालता है, फिर LinkedIn के विभिन्न पब्लिक प्रोफ़ाइल से अलग-अलग डेटा इकठ्ठा करके आपको दिखाता है कि आपकी पोज़ीशन से मिलते-जुलते प्रोफ़ाइल वाले लोग अपनी भूमिकाओं के बारे में क्या लिखते हैं। इससे समय के अनुरूप ट्रेंड्स समझने में आसानी होती है। जैसे, आप ध्यान देंगे कि कुछ कीवर्ड आपकी फ़ील्ड में अधिक लोकप्रिय हो रहे हैं या अधिकतर लोग अपने résumé में कुछ ख़ास आँकड़े डालते हैं—और आपका résumé उसके हिसाब से तैयार हो जाता है।

Resume assistant अंग्रेज़ी भाषा का फ़ीचर है। इसका उपयोग करने के लिए, Word की डिफ़ॉल्ट भाषा को अंग्रेज़ी के रूप में सेट किया जाना ज़रूरी है।

आप अपने जॉब टाइटल के लिए टॉप स्किल्स भी देख सकेंगे (इससे आसानी से पता चल सकेगा कि आपसे कुछ छूट तो नहीं गया) और जाँच सकेंगे कि आपने अपनी स्किल्स सूची में सबसे अधिक लोकप्रिय ट्रेंड स्किल डाली हैं (यह महत्वपूर्ण है, क्योंकि आजकल अधिकतर नौकरी देने वाली कम्पनियाँ résumés में कीवर्ड्स ढूँढ़ती हैं)।

इंडस्ट्री या टॉप स्किल्स के हिसाब से आप परिणामों को और भी सँकरा बना सकते हैं। और अगर आप अपने करियर में बदलाव करना चाहते हैं, तो पूरी तरह से अलग ही जॉब टाइटल के लिए सर्च कर सकते हैं।

अगला क़दम बिल्कुल सही रखें
अधिक सहायता के लिए, Resume Assistant में LinkedIn के मददगार लेखों के लिंक देखें, जिनमें नौकरी ढूँढते समय होने वाली ग़लतियों से बचने के तरीक़े दिए होंगे। साथ ही, सर्च में सबसे अच्छे तरीक़े अपनाने और आपकी पसंद की नौकरियों के विषय में भी लेख होते हैं।

एक बार जब आप इंटरव्यू के लिए तैयार हो जाते हैं, Resume Assistant pane में स्क्रोल करके सबसे नीचे की ओर जाकर नौकरी देने वालों को सूचित करें कि आप नए अवसरों के लिए तैयार हैं।

शुरू करने के लिए, अपना résumé Microsoft Word (संस्करण 16.3 या बाद) में खोलें या एक नया résumé टेम्पलेट बनाएँ। Review पर क्लिक करके इसे रिबन से ऐक्सेस करें और फिर सबसे दाईं ओर Resume Assistant आइकॉन पर जाएँ, जहाँ से आप आँकड़ों के आधार पर अपने résumé पर एक बार फिर शुरु से विचार कर सकते हैं।

आपका Microsoft 365 सब्सक्रिप्शन सारे प्लेटफ़ॉर्म पर समस्त Microsoft 365 ऐप्स और फ़ीचर्स का पूरा-पूरा ऐक्सेस देता है। सब्सक्राइब करने के लिए, 365 के किसी भी ऐप पर लॉगइन करके अपग्रेड करें।