फ़ीचर्ड गेम

सुराख़ की ख़ुराक

Donut County में आप पूरा शहर निगल जाएँगे और फिर भी आपकी भूख नहीं मिटेगी।

Donut County के पूरे इलाक़े में ज़मीन पर छेद बनते रहेंगे। और जैसे-जैसे ये छेद लॉस एंजेलिस की इस कार्टूनी दुनिया में मौजूद पौधों, पालतू जीवों और बाक़ी हर चीज़ को निगलते जाएँगे, वैसे-वैसे और बड़े होते जाएँगे।

ख़ैर, यह ट्रैफ़िक जैम से निपटने का एक तरीक़ा है।

क्या क़यामत है! लेकिन आपको समस्या की जड़ बनाकर (क्योंकि इसमें सबकुछ निगल जाने वाला और स्क्रीन के एक कोने से दूसरे कोने तक चक्कर लगाने वाला वह छेद आप ही होंगे) Donut County के निर्माता Ben Esposito ने इंडी गेमिंग की एक बेहद दिलचस्प दुनिया को जन्म दिया है।

इसमें आपकी शुरुआत होती है गेम का लोगो निगलने से, फिर फेंस में लगे कुछ खंभे और फिर स्कूटर पर सवार उस अभागे डिलिवरीडक (कई जानवरनुमा किरदारों में से एक) को निगलने से। बहुत जल्द ही आप कारों और घरों को निगलने में महारत हासिल कर लेंगे।

अपने गड्ढे को बड़ा करने के लिए चीज़ों को खाते रहें…खेत-खलिहान जितना बड़ा।

जल्द ही गेम में कई नए ट्विस्ट्स सामने आएँगे। आप अभी-अभी जलाए गए पटाख़ों को निगलने से लेकर ऊँचाई पर मौजूद चीज़ों को भी निशाना बनाएँगे। एक बार कैटापल्ट (गुलेल) अपग्रेड हो जाने पर आप निशाना लगाने की क्षमता से लैस हो जाएँगे, फिर आप मेढ़क, डब्बों और दूसरी चीज़ों को हथियार की तरह इस्तेमाल करते हुए उन्हें हवा में दागकर होशियारी से पहेलियाँ सुलझा सकते हैं।

इस हास्यास्पद और बेतुके गेमप्ले के साथ-साथ एक बेहद मज़ेदार और दिलचस्प कहानी भी चलती है जो फ़ौरन आपको इस गेम से बाँध लेगी। बस इतना समझ लीजिए कि Donut County के बाशिंदे BK से ख़ुश नहीं हैं। BK अपनी राह से भटका हुआ एक पथभ्रष्ट रकून है जिसके इशारे पर छेद प्रकट होते हैं, वही छेद जिन्हें आप कंट्रोल करते हैं।

निगलने के अलावा और भी बहुत कुछ है। Honey Nut Forest में, क्या आप लटकते हुए मधुमक्खी पालने वाले को पकड़ने के लिए, गड्ढे से मेंढक को उछाल सकते हैं।

BK इन बाशिंदों का विरोध कैसे झेलता है और कैसे आख़िरकार जवाब देता है, यह सब गेम को एक नए और दिलचस्प मोड़ पर ले जाता है।