फ़ीचर्ड

हमेशा मनचाहे नोट्स ढूँढें

Agenda में अपने नोट्स कैसे व्यवस्थित करें।

Agenda आपकी ज़रूरत के नोट्स ढूँढने में बहुत तेज़ है। इसका काम केवल आसान सी खोज करना ही नहीं, बल्कि और भी बहुत कुछ है। नोट्स लेने वाले इस ऐप में चीज़ों को सलीके से सजाने के लिए बेहतरीन फ़ीचर मौजूद हैं ताकि सारी जानकारी आपकी मुट्ठी में रहे।

टैग करें!

कई प्रोजेक्ट्स और कैटेगरी में बिखरे हुए एक जैसे नोट्स को एक ही ग्रुप में लाने के लिए टैग एक आसान तरीक़ा है। अगर आप किसी ख़ास विषय पर बने हर एक नोट को ढूँढ रहे हैं, तो इसके टैग को ढूँढ सकते हैं।

नोट्स को टैग करना आसान होता है। बस कीवर्ड से पहले हैशटैग (#) टाइप करें और हो गया। जैसे, अगर आपके पास कुछ नए तरह के विचार हैं तो टेक्स्ट में अपने नोट्स को #विचार के साथ टैग कर दें। अगर कभी भी आप अपने किसी प्रोजेक्ट पर नए सुझाव ढूँढ रहे हो, तो अपने #विचार वाले सभी नोट्स को ब्राउज़ करके देखें।

एक टैग में बहुत ख़ास ताक़त होती है। किसी भी चीज़ को याद रखने के लिए Due टैग का इस्तेमाल करें। Hash का निशान डालने के बाद ब्रैकेट में तारीख़ डालें। यानी, अगर कोई चीज़ 8 अगस्त तक ख़त्म करना है, तो आप टेक्स्ट में इसे #due(8/8) के साथ टैग करेंगे। अगर आप किसी नोट को #due(today), #due(Sunday) या #due(1 week) के साथ टैग करते हैं, तो Agenda बहुत ही चतुराई से सही तारीख़ पहचान लेता है।

कीवर्ड के पहले हैश साइन (#) टाइप करके नोट को टैग करें। टॉप दाएँ कोने पर मौजूद मैग्निफ़ाइंग ग्लास आइकॉन पर क्लिक करके टैग खोजें।

काम सौंपें

अगर आप किसी ऐसे प्रोजेक्ट को लीड कर रहे हैं, जिसमें बहुत से लोग अलग-अलग काम कर रहे हैं, तो आप लोगों को टैग करके हिसाब रख सकते हैं कि प्रोजेक्ट पर कौन सा व्यक्ति क्या काम कर रहा है। यहाँ Hash के निशान का इस्तेमाल करने के बजाय उस व्यक्ति के नाम से पहले @ का इस्तेमाल करें। फिर आप लोगों के नाम से खोज करके हर व्यक्ति के काम को देख सकते हैं।

अपने खोज परिणाम को सेव करें

अगर आपको एक ही तरह के नोट्स, टैग या लोगों को बार-बार ढूँढना पड़ता है, तो आप सर्च के किसी शब्द को Overview के रूप में सेव करके इसे साइडबार में पिन कर सकते हैं। Overview बनाने के लिए, बाँए साइडबार में सबसे ऊपर की ओर Search All पर क्लिक करें, सर्च बार में कोई कीवर्ड, टैग या नाम डालें, फिर “Save Search as Overview” को चुनें।

अगर आप हमेशा कीवर्ड या टैग के लिए खोज करते हैं, तो आप इसे ओवरव्यू के रूप में सहेज सकते हैं (खोज के परिणाम को सहेजना Premium फ़ीचर है)।

नोट्स के बीच लिंक स्थापित करें


किसी बड़े प्रोजेक्ट में बहुत सारे नोट्स हो सकते हैं, जिनमें एक दूसरे का संदर्भ होता है। इनके बीच आसानी से नोट्स ढूँढने के लिए, Agenda Links का इस्तेमाल करें, जो नोट्स के अंदरूनी लिंक होते हैं।

लिंक बनाने के लिए, ऐसे नोट को चुनें, जिसे आप लिंक करना चाहते हैं। नोट पर Control-click करें और Copy As > Agenda Link चुनें (या Shift-Command-L दबाएँ)। फिर, उस नोट पर जाएँ जिसमें आप लिंक को पेस्ट करना चाहते हैं। टेक्स्ट में Control-click > Paste करें और लिंक किए हुए नोट का टाइटल अपने आप उसमें इन्सर्ट हो जाएगा।