नोट्स लेने जैसे साधारण दिखने वाले काम अगर कुछ नए तरीक़े से किए जाएँ तो सीखने में थोड़ा समय लग सकता है, ख़ास तौर पर जब आपके पास Agenda जैसा ऐप हो, जो सबसे हटकर है। इसके On the Agenda फ़ीचर को ही ले लीजिए — यह ज़रूरी नोट्स को आपके लिए हमेशा तैयार रखता है।
On the Agenda में नोट्स डालने से यह उन्हें प्राथमिकता देता है। यह On the Agenda व्यू में नज़र आता है, लेकिन सर्च में भी इसकी रैंक काफ़ी ऊपर होती है। किसी चीज़ को Agenda में डालने के लिए उस नोट में सबसे ऊपर बाँई ओर नारंगी रंग के गोले पर क्लिक करें (या Shift-Command-U दबाएँ)। नोट को मार्क करना आसान है और आप बहुत से तरीक़ों से अपने फ़ायदे के लिए इस फ़ीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ज़रूरी नोट्स पर निशान लगाएँ
ज़रूरी नोट्स को सामने रखने के लिए On the Agenda व्यू का इस्तेमाल करें। फिर चाहे बात मीटिंग के लिए ज़रूरी एजेंडा की हो, या काम के बाद सब्ज़ियाँ ख़रीदने के लिए बनाई गई लिस्ट। उसी नारंगी गोले पर क्लिक करें और आपके सामने वे नोट्स मौजूद हो जाएँगे।
ऐक्टिव नोट्स पर निशान लगाएँ
मान लीजिए आप बहुत से प्रोजेक्ट पर एक साथ काम कर रहे हैं और आपको बार बार उन पर जाना होता है, लेकिन इन सभी में दर्जनों नोट्स हो सकते हैं। ऐसे में कुछ ऐसा करें – जिन नोट्स पर आप काम कर रहे हैं उनमें से किसी पर On the Agenda का निशान लगाएँ। अब जब भी आप On the Agenda व्यू पर जाएँगे, तो आपको अपनी ज़रूरत के सारे नोट्स नज़र आएँगे। नोट्स पर काम पूरा हो जाने पर इसे हटाने के लिए नारंगी रंग के गोले पर क्लिक करने के बजाए, आप Control-click करके ‘Mark as Done’ भी चुन सकते हैं (या Command-Return दबाएँ)।

इंडेक्स बनाएँ
नोट्स पर नज़र बनाए रखने के लिए ‘On the Agenda’ फ़ीचर ज़बर्दस्त है, लेकिन बहुत सारे नोट्स होने पर परेशानी हो सकती है। इसके लिए एक तरीक़ा है – एक इंडेक्स नोट बनाएँ।
आपको बस एक नए नोट की ज़रुरत है। यहाँ आप Agenda के लिंक्स पेस्ट कर सकते हैं, जो या तो नोट्स के या फिर प्रोजेक्ट पेज के लिंक होते हैं। किसी नोट से एजेंडा लिंक बनाने के लिए, उस नोट पर Control-click करें और Copy As > Agenda Link चुनें (या Shift-Command-L दबाएँ)। प्रोजेक्ट के लिए लिंक बनाने के लिए, प्रोजेक्ट पर Control-click करें और Agenda Link के रूप में कॉपी करें।

मास्टर इंडेक्स नोट में, आप अपनी पसंद के तरीक़े से इन लिंक को सजा सकते हैं। Agenda मेनू बार पर Format > Lists से या फिर Shift-Command-Hyphen (-) दबाकर आप लिंक्स की लिस्ट बना सकते हैं। फिर आप उन्हें एक हेडर के अंदर एक ग्रुप में रख सकते हैं, जो Format > Style के ज़रिए या Control-Command-1 दबाने से मिल जाता है।