फ़ीचर्ड ऐप

नोट्स व्यवस्थित करने का समय

Agenda की तारीख़ आधारित पहुँच के ज़रिए तेज़ी से नोट्स खोजें।

नोट्स लेने वाला हर व्यक्ति जानता है,आपने अब तक जितने भी नोट्स लिए हैं उनमें से काम के नोट्स ढूँढ़ना बहुत ही कठिन काम होता है। यहीं Agenda काम आता है। इसमें हैशटैग और फ़ोल्डर्स से भी अधिक बहुत कुछ है, जिसमें आप तारीख़ और समय के हिसाब से चीज़ों को व्यवस्थित कर सकते हैं, जिससे आपको जिस समय, जिस चीज़ की ज़रुरत हो, वह नज़र आ जाए।

Agenda में आप असाइन की हुई तारीख़ के अनुसार नोट्स को व्यवस्थित कर सकते हैं। तारीख़ चुनने के लिए Shift + Command + D का इस्तेमाल करें या आज की तारीख़ असाइन करने के लिए Shift + Command + Enter दबाएँ।


Agenda में नोट्स लिखते समय उन्हें एक तारीख़ असाइन करने में आसानी होती है (कैलेंडर आइकॉन पर क्लिक करें या ऊपर दिए गए कीबोर्ड शॉर्टकट का इस्तेमाल करें)। आप अपने Mac के कैलेंडर ऐप में किसी इवेंट में भी एक नोट लगा सकते हैं—या किसी कैलेंडर इवेंट को अपने नोट में लगा सकते हैं।

अगले महीने होने वाली बड़ी सभा की ज़रूरी जानकारियाँ लिख रहे हैं? कैलेंडर इवेंट को अटैच करें और आपका नोट Agenda के “Today” व्यू में उसी सुबह नज़र आएगा—चाहे मीटिंग का समय आदि कितनी ही बार क्यों न बदला गया हो।

अपने सबसे ज़रूरी नोट्स के साथ पिनबोर्ड के लिए “On the Agenda” व्यू पर क्लिक करें।


Agenda समझता है कि सभी प्राथमिकताएँ समय पर आधारित नहीं होतीं। आप जिस नोट पर काम कर रहे हैं उसे “On the Agenda” व्यू पर डालने के लिए + के निशान वाले बड़े से पीले गोले पर क्लिक करें। इस सूची को आप कैसे इस्तेमाल करते हैं, यह आप पर है (कुछ संभावनाएँ – बहुत ही अर्जेंट डेडलाइन, वर्क इन प्रोग्रेस, बहुत ही शानदार आइडियाज़), लेकिन इन सब पर आप केवल एक क्लिक से या Command + 1 शॉर्टकट से पहुँच सकते हैं।