

शुरू करें
Xcode एक्स्टेंशन्स के साथ ज़्यादा तेज़ी से कोडिंग करें
अपनी कोडिंग की क्षमताओं को बढ़ाएँ।
Xcode एक्स्टेंशन्स के साथ आप सोर्स-कोड एडिटर के ठीक अंदर दिखाई देने वाले शक्तिशाली टेक्स्ट-ट्रांसफ़ॉर्मेशन फ़ीचर्स की मदद से डेवलपमेंट का अनुभव कस्टमाइज़ कर सकते हैं। बस किसी एक्स्टेंशन को इंस्टॉल करके उसे नीचे दी गई उचित सेटिंग के ज़रिए एनेबल करें, फिर नई फ़ंक्शनैलिटी को अनलॉक करने के लिए Xcode को फिर से लॉन्च करें।
macOS Sequoia में : सेटिंग्ज़ > सामान्य > लॉगइन आइटम और एक्स्टेंशन्स > एक्स्टेंशन्स > Xcode Source Editor
macOS Sonoma में : सेटिंग्ज़ > गोपनीयता और सुरक्षा > अन्य > एक्स्टेंशन्स > Xcode Source Editor