
Talk with Blippi!
Have your little one receive a call from Blippi, who will tell them about his adventures and the places he has visited!
क्या इससे ज़्यादा रोमांचक कुछ हो सकता है कि आप Blippi’s Curiosity Club में सीखें और खेलें? Blippi से ख़ुद फ़ोन पर बात करना! अपने नन्हे-मुन्नों की जिज्ञासा को जगाएँ, जब वे मज़े करते हुए अपनी स्किल्स विकसित करेंगे और यह सब उनके पसंदीदा किरदारों में से एक के मार्गदर्शन में होगा।
हमें क्या पसंद है : Blippi कॉल का जादू! फ़ोन आइकॉन पर टैप करें और अपने बच्चे की ख़ुशी देखें, जब वे Blippi के साथ दाँत ब्रश करना सीखते हैं या उसके पसंदीदा नाश्ते, आइसक्रीम के फ़्लेवर और अम्यूज़मेंट पार्क की ऐक्टिविटीज़ के बारे में जानते हैं।
मिस न करें : ऐप के रोज़ाना मिलने वाले रहस्यमयी इनाम। बच्चे उन्हें खोल सकते हैं और अपने पसंदीदा आइटम को चमकीले नारंगी Curiosity Collection नोटबुक में जोड़ सकते हैं। क्या यह एक चमकदार ट्रॉफी होगी, एक मज़ेदार खिलौना टोपी या शायद एक अनोखा अनानास? जानने के लिए कूद पड़ें!