इन-गेम इवेंट

भोजन के भविष्य के बारे में जानें

Cooking Diary जिम्मेदार इस्तेमाल को समझने का मौक़ा देता है।

अन्न की बर्बादी आज के समय की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है और हमारी इस्तेमाल की आदतों के प्रति ज़्यादा सचेत रहना अब पहले से कहीं ज़्यादा ज़रूरी हो गया है। Cooking Diary अपने ताज़ा इवेंट में इस मुद्दे को उजागर कर रहा है।

हमें यह क्यों पसंद है : गेम के नए थीम वाले रेस्टोरेंट्स को आज़माना – जिनमें एक पर्यावरण-अनुकूल, एक वीगन और एक रीसाइक्लिंग रेस्टोरेंट शामिल है। हर रेस्टोरेंट अपने अलग व्यंजन, सामग्री और एक्स्प्लोर करने के लिए विषय लाता है।

मिस न करें : हर सप्ताह गेम में एक फ़ूड ट्रक नज़र आएगा। रेस्टोरेंट की थीम भले ही बदलती रहे, लेकिन फ़ोकस हमेशा स्थिरता और पर्यावरणीय ज़िम्मेदारी को बढ़ावा देने पर रहेगा।