अभी आज़माएँ

जंगली प्राणी? या जंग के साथी?

Monster Taming की दुनिया में फिर से कदम रखें।

अगर आप कलेक्टेबल RPGs से परिचित हैं, तो यह नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। ओरिजनल Monster Taming में जंगली जीवों को ऐसे साथियों में बदला जाता था जो आपके साथ मिलकर लड़ते थे, और अब यह Mongil: Star Dive में नए रूप में और पूरी तरह से नए अंदाज़ में लौट आया है। इसके ग्राफ़िक्स ज़्यादा शानदार हैं, मुकाबला ज़्यादा रोमांचक है और App Store संपादकों ने ऐक्शन को क़रीब से देखने के लिए इसे ख़ुद आज़माया है।

क्या आपको Verna और Cloud याद हैं? ओरिजनल गेम के केंद्र में रहे ये दो हीरो Mongil: Star Dive में कहानी को आगे बढ़ाते हैं और इस बार कहानी पहले से ज़्यादा गहरी व समृद्ध है।

एक ऐसी कहानी में क़दम रखें जो आपकी आँखों के सामने जीवंत हो उठती है।

Belana में आपका स्वागत है। यह ऐसी जीवंत दुनिया है जहाँ इंसान और मॉन्स्टर्स दोनों रहते हैं। गिल्ड के सदस्यों के रूप में अपना जीवन जीते हुए, हमारे हीरो पूरे देश में फैल रही अजीब विसंगतियों को देखते हैं और इसके जवाब की तलाश में एक ज़बरदस्त खोज पर निकलते हैं। रास्ते में, वे अजीबो-ग़रीब शक्तियों वाली एक प्यारी व रहस्यमय बिल्ली के साथ टीम बनाते हैं। साथ ही, उस रहस्यमय आकृति का क्या, जो हर रात Cloud के सपनों में आती है? क्या वह पहेली का खोया हुआ टुकड़ा हो सकती है? रहस्य को सुलझाते हुए जाने-पहचाने चेहरों के साथ-साथ, कुलीन वंश में जन्मी होनहार व रोमांच प्रेमी Ophelia जैसे नए चेहरों से भी मिलें।

पलक झपकते कैरेक्टर्स बदलते हुए तेज़ रफ़्तार लड़ाई का मज़ा लें।

आप RPGs में कई कैरेक्टर्स को मैदान में उतारने के आदी होंगे, लेकिन Mongil: Star Dive में लड़ाई ज़्यादा तेज़ और डाइनैमिक है। टैग सिस्टम आपको तुरंत तीन कैरेक्टर्स के बीच स्विच करने की सुविधा देता है और आप रियल-टाइम में कौशलों को एक के बाद एक इस्तेमाल कर सकते हैं। Verna की तेज़ तलवारबाज़ी का जलवा दिखाएँ, फिर पलक झपकते ही Ellie को एक शानदार फ़िनिशिंग ब्लो के लिए बुलाएँ। टैग-इन्स के साथ ऐक्टिवेट होने वाले अनूठे कौशलों और टीम के ज़बरदस्त तालमेल के साथ, हर लड़ाई तेज़ रफ़्तार रणनीति की एक परीक्षा बन जाती है।

इकट्ठा किए गए Monsterlings से अपनी स्टाइल निखारें।

वह प्यारा बिल्ली मॉन्स्टर याद है, जिसका ज़िक्र हमने किया था? उसके पास एक कमाल की प्रतिभा है, और वह है मॉन्स्टर्स को प्यारे छोटे Monsterlings में बदल देना। यह Mongil: Star Dive की एक अनूठी विशेषता है और Monsterlings की मदद से आप पकड़े गए मॉन्स्टर्स की शक्तियों का फ़ायदा उठा सकते हैं। उदाहरण के लिए, एक Cappy पकड़ें और आपका क्रिटिकल हिट रेट बढ़ जाएगा। आप इन Monsterlings को अपने कैरेक्टर्स की पोशाकों पर कीचेन्स की तरह लगा सकते हैं, जो आपके किरदार को ताक़त देते हैं और बेहद स्टाइलिश भी दिखते हैं!