
Catch the 2026 Lyrid meteors!
Want to see this beautiful annual display of shooting stars? Go outside and find out where to look with Night Sky!
इस महीने, Lyrid उल्का की बौछार एक बार फिर अँधेरे आसमान को चकाचौंध करेगी। अब समय है बाहर निकलने का, ऊपर देखने का और Night Sky ऐप के साथ इस जादुई पल को देखने का।
एक झलक : Lyrid उल्का बौछार को पहली बार 2,700 साल पहले देखा गया था, जिससे यह इतिहास की सबसे पुरानी दर्ज उल्का बौछारों में से एक बनती है। अपने तेज़ और चमकीले उल्काओं के लिए मशहूर, यह साल में एक बार तब होती है जब पृथ्वी सूर्य के चारों ओर अपनी कक्षा में Comet Thatcher द्वारा छोड़े गए मलबे से गुज़रती है। 16 से 25 अप्रैल तक, जिसकी चरम ऐक्टिविटी 22 अप्रैल के आसपास होने की उम्मीद है, नीले-सफेद तारे Vega को खोजने के लिए Night Sky का इस्तेमाल करें, फिर किसी अँधेरी जगह पर जाकर टूटते तारों को देखें। आप एक घंटे में 20 तक उल्काएँ देख सकते हैं!
मिस न करें : तारों को निहारने का आपका शौक़ बौछार के साथ ख़त्म नहीं होना चाहिए। Night Sky में आप आने वाली अन्य खगोलीय घटनाओं पर भी नज़र रख सकते हैं, जैसे Eta Aquariid उल्काएँ, ब्लू मून या Venus और Jupiter का संयोजन।