सीमित समय के लिए इवेंट

UEFA Dreamchasers के साथ अपने स्क्वॉड को अपग्रेड करें।

Earn rewards & Live OVR items.

UEFA Champions League अब आपके क्लब तक पहुँच रहा है। EA Sports FC Mobile का UEFA Dreamchasers असली दुनिया के टूर्नामेंट को आपकी इन-गेम स्क्वॉड से जोड़ता है – Live OVR प्लेयर आइटम्स के साथ, जो प्रतियोगिता के आगे बढ़ने पर असल मैच नतीजों के आधार पर अपडेट होते रहते हैं।

हमें यह क्यों पसंद है : Dreamchasers फ़ुटबॉल देखने और उसे खेलने के बीच की दूरी मिटा देता है। उदाहरण के लिए, जब कोई स्ट्राइकर मंगलवार रात Bernabéu में शानदार प्रदर्शन करता है, तो वही परफ़ॉर्मेंस अगली सुबह आपकी इन-गेम स्क्वॉड को मज़बूत बना सकती है। PvE Duels असली UCL मैचअप्स को दर्शाते हैं और टूर्नामेंट के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल की ओर बढ़ने के साथ धीरे-धीरे अनलॉक होते हैं – आपको ऐक्शन के क़रीब रहने का इनाम देते हुए।

मिस न करें : Classic UCL Matches आपको टूर्नामेंट के इतिहास के यादगार पलों को फिर से जीने का मौक़ा देते हैं, जबकि थीम्ड Challenges आपकी रणनीतिक सोच को परखते हैं – सिर्फ जीतने से आगे बढ़कर क्लीन शीट्स, कमबैक जीत और अन्य उद्देश्यों के साथ। रिवॉर्ड्स में कॉइन्स, जेम्स और रैंक-अप्स शामिल हैं और प्रतियोगिता के हर चरण में नया कॉन्टेंट जुड़ता रहता है।