महत्वपूर्ण अपडेट

JioHotstar पर Tadka देखें

छोटे-छोटे ड्रामा, भरपूर मनोरंजन

क्या आपके पास कुछ मिनट ख़ाली हैं? JioHotstar उस ख़ाली समय को भरने में आपकी मदद कर सकता है। आने-जाने के दौरान, कॉफ़ी ब्रेक में या छोटे-मोटे कामों के बीच मिलने वाले उन पलों में लंबी सीरीज़ के लिए समय निकालना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में ऐप का Tadka काम आता है – छोटे-छोटे ड्रामा, जो व्यस्त दिनचर्या में आसानी से फ़िट हो जाते हैं।

मनोरंजन बस तीन मिनट दूर

तीन मिनट से भी कम समय के एपिसोड के साथ, Tadka उतनी ही देर में पूरी कहानियाँ पेश करता है जितनी देर में एक कप चाय बनती है। वर्टिकल वीडियो फ़ॉर्मैट का मतलब है – फ़ोन घुमाने की कोई झंझट नहीं, बस स्वाइप करें और देखना शुरू करें। चाहे आप लाइन में खड़े हों या किसी मीटिंग के शुरू होने का इंतज़ार कर रहे हों, आपकी अगली कहानी बस एक स्वाइप दूर है।

विविध शैलियाँ और भाषाएँ

दिल छू लेने वाले रोमांस से लेकर सस्पेंस से भरपूर थ्रिलर तक, दमदार ड्रामा से लेकर हँसा-हँसाकर लोटपोट कर देने वाली कॉमेडी तक – Tadka में हर किसी के लिए कुछ न कुछ है। कॉन्टेंट कई भाषाओं में उपलब्ध है, ताकि आप अलग-अलग संस्कृतियों और नज़रियों की कहानियाँ एक्स्प्लोर कर सकें।

दोनों दुनियाओं के बेहतरीन पल

IPL के दौरान कोई थ्रिलर देखना चाहते हैं? JioHotstar का स्मार्ट टॉगल नैविगेशन आपको लाइव मैच और Tadka के ड्रामा के बीच आसानी से स्विच करने देता है, बिना कुछ मिस किए। किसी भी समय Episodes आइकॉन पर टैप करें और सीधे अपनी पसंद के एपिसोड पर पहुँचें।

अपनी JioHotstar होम स्क्रीन से Tadka खोलें और उस दुनिया में क़दम रखें जहाँ मनोरंजन कभी रुकता नहीं।