गहराई में जाएँ

chilli के साथ जलवायु परिवर्तन रोकें

chilli की मदद से, अपनी बात रख पाना पहले से कहीं ज़्यादा आसान है।

आंदोलन को आसान बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया, chilli लोगों को पर्यावरण के लिए सार्थक कदम उठाने में सशक्त बनाता है। चाहे ऑफ़शोर ड्रिलिंग को रोकने के अभियान के माध्यम से हो या झीलों रसायनों से दूषित होने से बचाने के अभियान के माध्यम से, यह ऐप कम प्रयास वाली पैरवी को संरचनात्मक परिवर्तन के लिए सामूहिक दबाव में बदल देता है।

ऐप को लॉन्च करने से पहले, टीम ने आयोजकों और आंदोलनकर्ताओं का तीन साल तक इंटरव्यू लिया, ताकि बड़े पैमाने पर लोगों को जोड़ने के सर्वोत्तम तरीक़ों को समझा जा सके। हमने सह-संस्थापक Xavier Durand से बात करके यह जाना कि उस रिसर्च से ऐप के डिज़ाइन को आकार देने में कैसे मदद मिली।


उन अभियानों को ब्राउज़ करें जो आपके पसंदीदा मुद्दों से जुड़े हैं और समान विचारधारा वाले आंदोलनकर्ताओं के समुदाय से जुड़ें।

इसे आसान रखें

टीम के शोध के आधार पर एक सुव्यवस्थित इंटरफ़ेस बना, जो याचिकाओं पर हस्ताक्षर करने, कंपनियों को ईमेल भेजने और सांसदों से संपर्क करने जैसे बेहद आसान कार्यों के अनुसार बनाया गया है। ऐप ऐसे ईमेल भी ड्राफ़्ट कर देता है, जिसे आप अपने अनुसार पर्सनलाइज़ भी कर सकते हैं।

Durand के शब्दों में, “हमारा लक्ष्य था कि आंदोलन को एक नागरिक कर्तव्य की तरह न महसूस कराया जाए, बल्कि ऐसा कुछ बनाया जाए जिसे आप मीटिंग के बीच में भी आसानी से कर सकें। हमने हर उस वजह को दूर करने पर बहुत ध्यान दिया जिससे कोई आंदोलन में हिस्सा लेने में हिचकिचाएगा। ऐप में हर ऐक्शन में दो मिनट से भी कम समय लगता है।”


इसे अपने मुताबिक़ बनाएँ

Durand का मानना है, "अस्पष्ट दबाव कम ही असरदार होता है—सटीक दबाव असरदार होता है।" हालाँकि AI के पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर टीम संशय में थी, फिर भी उन्होंने हर यूज़र के लिए उनके मूल्यों के अनुरूप एक यूनीक ईमेल बनाने के लिए इस तकनीक का लाभ उठाने का फ़ैसला किया।

Durand बताते हैं, "हर ईमेल जो किसी निर्णय लेने वाले के इनबॉक्स में आता है वह अलग होता है, क्योंकि हमारे मॉडल्स हर संदेश को भेजने वाले व्यक्ति के अनुसार ड्राफ़्ट करते हैं। ऐसे ईमेल्स सबसे ज़्यादा असरदार होते हैं, जो किसी व्यक्ति विशिष्ट को संबोधित करके लिखे गए हों, उस व्यक्ति के सार्वजनिक रिकॉर्ड में मौजूद किसी बात का संदर्भ देते हों और एक निश्चित समय-सीमा के साथ एक ठोस अनुरोध करते हों।"


आंदोलन को गति दें

एक बार ऐक्शन लेना तो दमदार होता है, लेकिन इसे लगातार करते रहना जीवन बदल देता है। ऐप के गेमिफ़िकेशन एलिमेंट, जैसे स्ट्रीक्स, डिजिटल कॉइन और रिवॉर्ड से लोगों को बार-बार वापस आने की प्रेरणा मिलती है, जबकि पुश नोटिफ़िकेशन्स यह हाइलाइट करते हैं कि असल दुनिया में अभियान कब गति पकड़ रहे हैं।

ऐप जो सीधा जुड़ाव बनाता है, वह एक और बड़ी प्रेरणा है। Durand कहते हैं, “यही तो ‘कमाल का’ असर है। आपको सीधे उसी व्यक्ति से जवाब मिलेगा जिसे आपने ईमेल भेजा था, और वह भी आपके निजी इनबॉक्स में। ऐप यह देखने में लोगों की मदद करता है कि उनके प्रयास का असर कहाँ हुआ है।”


कम्युनिटी को एकजुट करें

जो क़दम chilli टीम द्वारा तैयार किए गए अभियानों की एक चुनिंदा सूची के रूप में शुरू हुआ था, उसने बहुत व्यापक रूप ले लिया है। आज उपयोगकर्ता दूसरे आंदोलनकर्ताओं द्वारा शुरू की गई पहल में शामिल हो सकते हैं या अपने ख़ुद के अभियान शुरू कर सकते हैं।

Durand कहते हैं, “समुदाय अपनी लड़ाई खुद लड़ना चाहता था।” अब तक, chilli के यूज़र्स ने 1,000 से ज़्यादा आंदोलनकर्ताओं द्वारा शुरू किए गए अभियानों में 600,000 से ज़्यादा कार्य पूरे किए हैं।