सीमित समय के लिए इवेंट

Mini Football में Spring Fiesta में शामिल हों

ख़ास थीम वाला स्टेडियम और नए किरदार आपका इंतज़ार कर रहे हैं!

Mini Football में नए सीज़न की शुरुआत हो चुकी है! Spring Fiesta लेकर आया है चमकीले रंग, ज़बरदस्त गेमप्ले और कुछ ऐसे रोमांचक कैरेक्टर जो इस गेम में पहले कभी नहीं देखे गए।

हमें यह क्यों पसंद है : असल ज़िंदगी के फ़ुटबॉल प्लेयर्स से प्रेरित दो किरदार इस इवेंट जान हैं। El Tractor, Javier Zanetti के अदम्य और तूफ़ानी जज़्बे को दर्शाता है, जबकि Falcon Fede पिच पर Federico Valverde की सूपरस्टार बहुमुखी प्रतिभा लेकर आता है। दोनों मिलकर फ़ुटबॉल की अलग-अलग पीढ़ियों को जोड़ते हैं और डिफ़ेंस व मिडफ़ील्ड में नई रणनीतिक संभावनाएँ खोलते हैं। साथ ही, एक नया स्प्रिंग-थीम स्टेडियम भी है – एक धूप से जगमगाता मैदान जो यकीनन इस गेम में सबसे शानदार दिखने वाला स्थान है।

मिस न करें : Season Pass में सीमित समय के लिए उपलब्ध किट्स, अतिरिक्त नए कैरेक्टर और मुश्किल से मिलने वाले कलेक्टिबल्स मिलते हैं। इसके अलावा, इवेंट की पूरी अवधि के दौरान ख़ास बंडल डील्स और कस्टम ऑफ़र भी पेश किए जाते हैं – जिससे Spring Fiesta, Mini Football के अब तक के सबसे उदार सीज़न में से एक बन जाता है।