इन-गेम इवेंट

Tetris और Space Invaders का संगम

ग्लोबल लीडरबोर्ड में मुक़ाबला करें।

दो रेट्रो क्लासिक्स का ज़ोरदार संगम एक बिल्कुल नए Tetris इवेंट में। एक चुनौतीपूर्ण नए मोड और लीडरबोर्ड इवेंट्स में Space Invaders का सामना करें।

हमें यह क्यों पसंद है : Invasion मोड में Tetris के सामान्य गेमप्ले को एक नया ट्विस्ट दिया गया है! इस इवेंट में, आप न सिर्फ़ ज़्यादा स्कोर बनाने के लिए लाइनों को क्लियर करेंगे, जैसा आम तौर पर होता है, बल्कि ऊपर से आ रहे हमलावरों को खदेड़ने के लिए भी।

मिस न करें : अगर आपमें मुक़ाबले की भावना है, तो सीमित समय के टूर्नामेंट्स में हिस्सा लें जहाँ आप दुनिया भर के प्लेयर्स के ख़िलाफ़ मुक़ाबला करेंगे। लीडरबोर्ड में आगे बढ़ें और गेमप्ले को बेहतर बनाने वाले रिवॉर्ड्स पाने के लिए बदलती चुनौतियों का सामना करें।