इन-ऐप इवेंट

Cookie Run: Kingdom में HUNTR/X क्या चाहता है?

आपके पसंदीदा सितारों का एक नया, मनमोहक अंदाज़।

Kpop Demon Hunters के हाइपर-स्टाइलिश HUNTR/X और ख़तरनाक रूप से आकर्षक Saja Boys Cookie Run: Kingdom में आ पहुँचे हैं। संगीत और जादू से भरी उनकी कहानी यहाँ क्या रंग लाएगी?

हमें यह क्यों पसंद है : फ़ैंस के लिए एक धमाकेदार कॉन्सर्ट, Jinu Cookie के साथ आमने-सामने मुलाक़ात और ख़ुद दानव राजा Gwi-Ma के ख़िलाफ़ आख़िरी मुक़ाबला! यह वही कहानी है जिसे आप जानते और पसंद करते हैं, अब Cookie Run: Kingdom के अंदाज़ में नए रूप में। मुख्य किरदार प्यारे कुकी अवतार में आपके साथ लड़ने लौटे हैं – दिन में आइडल, रात में डेमन हंटर्स। और अब? ये सब कुकीज़ हैं!

मिस न करें : आपकी पसंदीदा कुकीज़ भी वापसी कर रही हैं। जैसे-जैसे Dark Cacao Kingdom में कहानी और गहराती है, वैसे-वैसे Dark Cacao Cookie, Caramel Arrow Cookie और Crunchy Chip Cookie भी नज़र आते हैं।