ऐक्सेसिबिलिटी के लिए डिज़ाइन किया गया

प्रॉम्प्ट्स की मदद से अपना दिन प्लान करें

यह प्लानर आपके हिसाब से ढलता है, आपको इसके हिसाब से नहीं ढलना पड़ता।

दैनिक प्लानर ऐप Structured उन लोगों के लिए बनाया गया है जो अपने शेड्यूल को आसान बनाना चाहते हैं और उन चीज़ों पर ध्यान देने के लिए समय निकालना चाहते हैं जो सच में मायने रखती हैं। इस अप्रैल के Neurodiversity Awareness Month के लिए ऐप के निर्माताओं ने नए प्रॉम्प्ट्स का एक सेट जोड़ा है, जिससे Structured अपने समुदाय को मिलने वाली सहायता को और बढ़ा सके और लोगों को अपने दिन को अपनी ज़रूरतों के अनुसार बेहतर ढंग से व्यवस्थित करने में मदद मिल सके।

एक झलक : प्रॉम्प्ट्स छोटे, पहले से लिखे हुए अनुरोध होते हैं जो रोज़मर्रा की स्थितियों को दर्शाते हैं, जैसे “Schedule my inbox work across the week.” या “I feel overwhelmed with my tasks today. Split them into smaller steps.” इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि आपको अपनी समस्या टाइप करने की ज़रूरत नहीं पड़ती। आप बस अपने अनुभव से मेल खाने वाला प्रॉम्प्ट चुनते हैं और Structured तुरंत आपके लिए एक ऐक्शन प्लान तैयार कर देता है।

मिस न करें : ये प्रॉम्प्ट्स ऐप के Energy Monitor और Timeline ओवरव्यू के साथ मिलकर काम करते हैं। सेटिंग्ज़ टैब में मौजूद Energy Monitor आपको यह समझने में मदद करता है कि किसी भी दिन आपकी ऊर्जा के हिसाब से आप क्या कर सकते हैं और क्या नहीं। प्रॉम्प्ट्स से शुरुआत करें, फिर अपनी क्षमता के अनुसार योजना बनाने के लिए Energy Monitor का उपयोग करें और Timeline पर अपने दिन (और सप्ताह) को ज़्यादा वास्तविक नज़रिए से देखें – सिर्फ़ आदर्श रूप में नहीं।