APP STORE एक्स्क्लूसिव

Dora के साथ एक्स्प्लोर करें

Dora: Explore and Play की सैर करें।

अपना बैकपैक उठाएँ और चलें! पेश है Dora के नए ऐप Dora: Explore and Play का टूर।


Dora की दुनिया का सफ़र करें

Dora के मैप की हर जगह – जिसे बच्चे ऐनिमेटेड शो से पहचानेंगे – मज़ेदार इंटरैक्टिव डिटेल्स से भरी है जिन्हें वे एक्स्प्लोर कर सकते हैं। Dora के Casita में पार्टी के गुब्बारे फोड़ें। Musical Forest में वाद्य यंत्र बजाएँ। या Tallest Mountain पर नई ऊँचाइयों तक चढ़ें, फिर स्लाइड से नीचे फिसलें।


Guitar को उसके मालिक को लौटाएँ और यह शब्द अंग्रेज़ी में कहना सीखें।

अंग्रेज़ी शब्द सीखें

नीले रंग का पेंटब्रश उठाएँ और इंद्रधनुष को रंगें और Dora को “Blue” कहते हुए सुनें। वह हॉट-एयर बैलून में बैठेगी और – three, two, one – स्क्रीन पर नंबर दिखाई देते ही लिफ़्ट-ऑफ के लिए उलटी गिनती करेगी। पूरी यात्रा के दौरान अंग्रेज़ी वाक्यांश जगह-जगह सुनने को मिलेंगे।


यह खोया हुआ “parrot” (तोता) बेहद ख़ुश होगा जब आपका बच्चा उसे घर का रास्ता ढूँढ़ने में मदद करेगा।

दोस्तों की मदद करें

जैसे-जैसे बच्चे हर जगह घूमते हैं, उन्हें दोस्तों के साथ बाँटने के लिए ट्रीट्स इकट्ठा करने और खोए हुए या अपनी चीज़ें ढूँढ रहे जानवरों की मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। उन्हें सुरक्षित जगह तक पहुँचाएँ और Dora को छोटे से डांस के साथ जश्न मनाते हुए देखें।


पने पसंदीदा रंगों को मिलाकर बेहतरीन piñata बनाएँ।

क्रिएटिव बनें

बच्चे अपने अड्वेंचर के दौरान कई मज़ेदार ऐक्टिविटीज़ खोजेंगे – जैसे Musical Forest में स्टेज पर बैंड का संचालन करना या Dora’s Casita में अपनी piñata को अपने पसंदीदा रंगों से रंगना। बहुत शानदार!