Skyland का हवाई शहर Demon King की सेना से हुई लड़ाई के बाद तबाह हो गया था। Craft Warriors Frontier में, अधिकतम 32 प्लेयर्स रियल टाइम में मिलकर इस शहर को फिर से बना सकते हैं, साथ ही लगातार हमलावर Demon King की सेना का मुक़ाबला भी करते हैं।
हमें यह क्यों पसंद है : यहाँ लड़ाई और निर्माण साथ-साथ चलते हैं। एक पल आप अपनी सुरक्षा मज़बूत कर रहे होते हैं, अगले ही पल आप तलवारें चला रहे होते हैं, बम फेंक रहे होते हैं और युद्ध के मैदान में तीर बरसा रहे होते हैं। सावधान रहें – Skyland की सुविधाएँ नज़दीकी लड़ाई से क्षतिग्रस्त हो सकती हैं, इसलिए अपने हथियारों का ध्यान रखें!

सुझाव : याद रखें कि आप वहाँ मौजूद 32 प्लेयर्स में से एक हैं। क्या आप अग्रिम पंक्ति पर बढ़ते दुश्मनों को रोकेंगे, लंबी दूरी से समर्थन देंगे या दुश्मन के इलाक़े में घुसकर तबाही मचाएँगे? अपने सहयोगियों के साथ तालमेल बिठाएँ और एक दमदार बचाव तैयार करें।
निर्माता से मिलें : Craft Warriors Frontier जापानी इंडी गेम डेवलपर Translimit की कृति है, जो मूल Craft Warriors की दुनिया का एक को-ऑप वर्ज़न है।