हीरोज़ अपनी अगली क्वेस्ट के लिए जीते हैं, लेकिन ताज की महत्वाकांक्षाओं की कोई सीमा नहीं होती। फ़ैंटसी स्ट्रैटजी RPG Top Heroes: Kingdom Saga में आप सेनाएँ खड़ी करके, हीरोज़ की भर्ती करके, अपनी संरचनाओं के बीच तालमेल मज़बूत करके और अपने राज्य का विस्तार करके अपनी लगन और दृढ़ता को परख सकते हैं। और क्योंकि हर शासक को एक भरोसेमंद सलाहकार की ज़रूरत होती है, यहाँ कुछ सुझाव दिए गए हैं जो आपके राज्य को समृद्ध बनाने में मदद करेंगे।
अड्वेंचर दिलाते हैं इनाम

हर अभियान के अंत में लूट आपका इंतज़ार करती है, इसलिए हमेशा आगे बढ़ते रहें। मुख्य अड्वेंचर मैप को एक्स्प्लोर करें, अपनी गिल्ड के Trial Hall या अपने Kingdom के Expedition Hall में क्वेस्ट खोजें, Arena में दूसरे प्लेयर्स के ख़िलाफ़ लड़ें और भी बहुत कुछ करें। हर क्वेस्ट आपको अतिरिक्त संसाधन और कई बेहद कीमती आइटम दिलाती है।
क़िला ही राज्य की पहचान है

आपका कैसल (क़िला) लेवल तय करता है कि आप अपनी दूसरी संरचनाओं को कितनी दूर तक अपग्रेड कर सकते हैं, आपके हीरो का अधिकतम लेवल क्या होगा, आप कितने संसाधन लूट सकते हैं और भी बहुत कुछ। इसलिए हमेशा कैसल को जल्द से जल्द अपग्रेड करने की योजना बनाएँ, क्योंकि ऊँचे लेवल के निर्माणों को पूरा होने में घंटों या कई दिन भी लग सकते हैं। शुरुआत करने वालों के लिए लेवल 12 तक पहुँचने का लक्ष्य रखें, ताकि आप Bounty Hall बना सकें, जो ढेर सारी नई सुविधाओं और अवसरों के साथ वर्ल्ड मैप खोल देता है।
हीरो की भूमिकाओं का बँटवारा

आपके हर हीरो के पास एक क्लास और एक से दो स्पेशलाइज़ेशन होते हैं, साथ ही जीतने वाली टीम बनाने के लिए विविधता बेहद ज़रूरी है। सामने एक टैंक, बीच में डैमेज डीलर और पीछे एक हीलर या सपोर्ट रखना आम तौर पर एक अच्छी स्ट्रैटजी होती है। हीरो स्क्रीन के ऊपर बाईं ओर मौजूद Hot Pick बटन आपको अच्छी लाइन-अप बनाने के लिए उपयोगी सुझाव देता है, साथ ही यह भी बताता है कि वे कैसे काम करते हैं।
बंधन और बफ़्स

कुछ ख़ास हीरो ग्रुप्स को एक साथ तैनात करने पर शक्तिशाली बूस्ट मिल सकता है। यह जानने का सबसे अच्छा तरीक़ा कि कौन-सा हीरो किसके साथ अच्छा तालमेल बिठाता है, अपनी हीरो टीम की फ़ॉर्मेशन बनाते समय ऊपर बाईं ओर मौजूद Bond बटन पर टैप करना है। और अगर आप एक ही समय में कई बूस्ट ऐक्टिवेट कर सकें, तो और भी बेहतर!
जी भरकर शॉपिंग करें

आइटम शॉप (मुख्य स्क्रीन के निचले दाएँ कोने में मौजूद स्केल आइकॉन) पर जाना न भूलें। यहाँ आपको रिक्रूटमेंट टोकन, स्पीड-अप बूस्ट, ट्रेज़र चेस्ट और कई अन्य कीमती चीज़ों पर शानदार डील्स मिल सकती हैं। शॉप समय-समय पर रीफ़्रेश होती रहती है, इसलिए यह देखने के लिए नियमित रूप से चेक करते रहें कि क्या सेल पर है।