पैरेंटिंग एक ख़ूबसूरत सफ़र है – लेकिन यह एक चुनौतीपूर्ण फ़ुल-टाइम ज़िम्मेदारी भी है, जिसमें रात की ड्यूटी, छोटी-मोटी परेशानियाँ और ढेरों सवाल शामिल होते हैं। ये ऐप्स रोज़मर्रा की चुनौतियों को थोड़ा आसान बना सकते हैं – आपके बच्चे की नींद को समझने से लेकर बच्चों का मनोरंजन करने तक।
अपने बच्चे की नींद को बेहतर तरीक़े से समझें
अगर आपके बच्चे की नींद वैसी नहीं है जैसी आप चाहते हैं, तो Napper मददगार साबित हो सकता है। ऐप में अपने बच्चे की नींद, फ़ीड और ऐक्टिविटीज़ को लॉग करें और यह अचानक होने वाले बदलावों (जैसे जल्दी जागना या छोटी झपकी) को ध्यान में रखते हुए अगली बेहतर नींद की विंडो का अनुमान लगाएगा। इससे बच्चे को ज़्यादा थकने से बचाने में मदद मिल सकती है और समय के साथ एक अधिक स्थिर दिनचर्या बन सकती है।

सुझाव : अगर आप अपने पार्टनर या किसी अन्य देखभाल करने वाले को बच्चे की देखभाल सौंप रहे हैं, तो ऐप के ज़रिए उनके साथ ऐप में मौजूद नींद की डायरी शेयर करें, ताकि सभी को पता चल सके कि अगली झपकी कब है।
अपने बच्चे के भावनात्मक विकास को समझें
इसी नाम की बेस्टसेलर किताब पर आधारित The Wonder Weeks आपको उन 10 मानसिक “leaps” के बारे में बताता है जिनसे आपका बच्चा अपने पहले 20 महीनों में गुज़रता है। सोचने के नए तरीक़ों से लेकर जटिल संबंध बनाने तक, हर लीप को विस्तार से समझाया गया है ताकि आपको यह बेहतर समझ मिल सके कि आपका बच्चा क्या सीख रहा है और यह उसे भावनात्मक रूप से कैसे प्रभावित कर सकता है।
सुझाव : अगली लीप के संकेत पहले से देख लें। यह जानना कि चिड़चिड़ेपन का दौर दिमाग़ के विकास से जुड़ा है, शांत और सहयोगी बने रहना आसान बना सकता है।
अपने बच्चे की कल्पना को जगाएँ
Toca Boca World एक ओपन-एंडेड डिजिटल डॉल्स-हाउस है जहाँ बच्चे खुलकर घूम सकते हैं और अपनी रचनात्मकता से नई चीज़ें बना सकते हैं। वे रंगीन लोकेशन्स को एक्सप्लोर कर सकते हैं, किरदार और घर बना सकते हैं, कैफ़े चला सकते हैं, अपने बनाए अस्पताल में वेट (पशु चिकित्सक) बन सकते हैं और बहुत कुछ। आपके बच्चे की रुचि चाहे जिस चीज़ में हो, उसे यहाँ मज़ेदार तरीक़े से आज़माने का मौक़ा मिलेगा।

सुझाव : अपने बच्चे से कहें कि वे आपको दिखाएँ कि उन्होंने क्या बनाया है। यह ऐप कहानी सुनाने की शुरुआत करने और उनकी कल्पना को असल दुनिया से जोड़ने का शानदार तरीक़ा हो सकता है।
खेल और सीखने को एक साथ मिलाएँ
Lingokids में अल्फ़ाबेट से लेकर दाँत ब्रश करने तक हर चीज़ के लेसन्स गीतों, पहेलियों और मज़ेदार ऐक्टिविटीज़ के रूप में मिलते हैं। यह ऐप बच्चों को अंग्रेज़ी के साथ-साथ सहानुभूति, रचनात्मकता और आलोचनात्मक सोच जैसे सामाजिक व संज्ञानात्मक कौशल भी सिखाने का लक्ष्य रखता है। प्रोफ़ाइल सेट करें और उम्र की सीमा चुनें, फिर कॉन्टेंट आपके बच्चे के लिए उपयुक्त कठिनाई स्तर और गति के अनुसार ढल जाता है।
सुझाव : ऑफ़लाइन इस्तेमाल के लिए कॉन्टेंट डाउनलोड कर लें – लंबी कार यात्राओं या फ़्लाइट्स के लिए बिल्कुल सही, जब डेटा कनेक्शन काम न करे।
उनके ट्रैवल पर नज़र रखें
Life360 रोज़मर्रा की व्यवस्था को आसान बनाता है – ख़ासकर जब आपका बच्चा अकेले आना-जाना शुरू कर रहा हो। यह ऐप तय जगहों पर पहुँचने पर अपने-आप नोटिफ़िकेशन भेज देता है। और अगर आपका बच्चा थोड़ा ज़्यादा प्राइवेसी चाहता है, तो Bubble फ़ीचर उसे सटीक लोकेशन की बजाय अनुमानित लोकेशन शेयर करने की सुविधा देता है।

सुझाव : स्कूल, फ़ुटबॉल प्रैक्टिस या म्यूज़िक क्लास जैसी जगहों को Places में सेट करें। जब आपका बच्चा वहाँ पहुँचेगा तो आपको हल्का-सा नोटिफ़िकेशन मिलेगा – इससे सब निश्चिंत रहेंगे और “Did you get there OK?” वाला मैसेज भेजने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।