शॉर्टकट

अपनी तस्वीर झटपट बेहतर बनाएँ

SnapEdit के AI शॉर्टकट्स के साथ।

कुछ तस्वीरें लगभग परफ़ेक्ट होती हैं। लगभग। बैकग्राउंड में कोई अजनबी आ गया है। लाइटिंग ने आपका साथ नहीं दिया है। या फिर आप ऐसे पोज़ में फँस गए हैं जो बिल्कुल ठीक नहीं लग रहा। SnapEdit ऐसी रोज़मर्रा की लगभग-सही तस्वीरों के लिए बना है – AI टूल्स के साथ जो चीज़ों को जल्दी से साफ़-सुथरा करने में मदद करते हैं, ताकि आपका तस्वीर ऐप उन तस्वीरों का कब्रिस्तान न बने जो बस थोड़ी-सी और अच्छी हो सकती थीं।

क्विक क्लीन-अप फ़्रेम में मौजूद अतिरिक्त चीज़ों को हटा देती है, ताकि तस्वीर का सब्जेक्ट ही प्रमुख नज़र आए।

आज़माएँ : Remover। यह टूल कुछ ही टैप में अनावश्यक चीज़ों को हटा देता है – जैसे रैंडम साइन, फ़ोटोबॉम्बर्स या भीड़-भाड़ वाले टेबल और फ़ोकस वहीं बनाए रखता है जहाँ आप चाहते हैं।

सुझाव : एक बार में एक ही ध्यान भटकाने वाली चीज़ हटाएँ। छोटे-छोटे क्लीन-अप अक्सर एक बड़े क्लीन-अप से ज़्यादा स्वाभाविक लगते हैं।

एक ही फ़ोटो को एक अलग अंदाज़ दें : 3D Light in Soft से एक सौम्य लुक दें (बाएँ) या Light Match in Halo से एक सुनहरी चमक (दाएँ)।

आज़माएँ : Relight। पीछे से आती रोशनी से चेहरा अँधेरा हो गया है? कम रोशनी वाला रेस्टोरेंट? ऊपर से आती तेज़ लाइट? Relight से सीन को फिर से संतुलित करें ताकि स्किन टोन ज़्यादा स्वाभाविक दिखें और परछाइयाँ ध्यान न खींचें।

सुझाव : ध्यान भटकाने वाली चीज़ें हटाने के बाद Relight का इस्तेमाल करें। साफ़ फ़्रेम होने पर AI-पावर्ड टूल को कम अनुमान लगाना पड़ता है।

AI Looks का Mocha Brown एक गहरी, सौम्य रंगत देता है (बाएँ), जबकि Strawberry ज़्यादा चमकदार और गुलाबी दिखता है (दाएँ)।

आज़माएँ : AI Looks। कभी-कभी तस्वीर तो बिल्कुल सही होती है… लेकिन ख़राब लाइटिंग में आप फ़ीके या थोड़े ज़्यादा मैट दिखते हैं। AI Looks के मेकअप स्टाइल – हल्के पीची टोन से लेकर बोल्ड Y2K तक – आपकी विशेषताओं को बदले बिना सेल्फ़ी को ज़्यादा निखरा हुआ बना सकते हैं।

सुझाव : पहले एक लुक चुनें, फिर उसे थोड़ा कम कर दें। हल्का-सा असर अक्सर तस्वीर में बेहतर दिखता है।

जब पल तो सही हो, लेकिन पोज़ ठीक न हो

आज़माएँ : Change Pose। कभी ऐसा शॉट होता है जिसे आप पसंद करना चाहते हैं, लेकिन आपकी बॉडी लैंग्वेज कुछ अजीब लगती है। इस टूल से मौजूदा तस्वीर में अपने बॉडी पोस्ट्चर को ऐडजस्ट करें, ताकि पूरी तस्वीर दोबारा लिए बिना आप पोज़ या एंगल बदल सकें।

सुझाव : साफ़, सिंगल-सब्जेक्ट वाली तस्वीर से शुरुआत करें। फिर ऐसा पोज़ प्रीसेट चुनें जो आपकी सेटिंग के अनुकूल हो – जैसे बीच के लिए रिलैक्स्ड या आउटडोर शॉट के लिए ज़्यादा कैज़ुअल।

किनारों को बढ़ाकर एक टाइट क्रॉप को एक ज़्यादा खुले फ़्रेम में बदलें, ताकि आपका सब्जेक्ट तंग न दिखे।

आज़माएँ : AI Expand। शायद आपने ज़्यादा ज़ूम कर लिया हो, किसी का कंधा कट गया हो या आपने पोर्ट्रेट में शूट किया हो जबकि लैंडस्केप चाहिए था। AI Expand बैकग्राउंड को मूल किनारों से आगे बढ़ाने में मदद करता है, जिससे आपकी तस्वीर को ज़्यादा खुलापन मिलता है।

सुझाव : जितना आपको लगता है उससे थोड़ा ज़्यादा एक्स्पैंड करें, फिर अंतिम फ़्रेमिंग के अनुसार क्रॉप कर लें। इससे नए किनारे ज़्यादा स्वाभाविक लगते हैं।