“हम सब में सबसे शक्तिशाली कौन है?” यह सवाल परियों की कहानियों और पौराणिक कथाओं में आम है और इसी से कई देवी-देवताओं के बीच विवाद भी हुए हैं। वियतनाम-आधारित Hexpion स्टूडियो द्वारा विकसित ऑटोबैटलर कार्ड गेम Mythic Tactics में, आपको आख़िरकार इस सदियों पुराने सवाल का जवाब देने का मौक़ा मिलता है।
बेबीलोनियन, जापानी, नॉर्स और अन्य पौराणिक कथाओं के शक्तिशाली प्राणियों और देवताओं की एक सेना बनाएँ – और फिर उन्हें दूसरे प्लेयर्स के ख़िलाफ़ जंग में उतारें। हर भिड़ंत किसी पौराणिक कथा जैसी होती है और यहाँ कुछ ऐसे टिप्स दिए गए हैं जो आपको दिव्य रणनीतियाँ बनाने और जीत तक पहुँचने में मदद करेंगे।
अपने संरक्षक देवता की शक्ति का इस्तेमाल करें
हर मैच की शुरुआत में, आप तय करते हैं कि किस संरक्षक देवता की शक्तिशाली क्षमता आपकी युद्ध-योजना को दिशा देगी। बुलाए गए यूनिट्स के लिए Ra का बफ़ Niles पैन्थियन के यूनिट्स के साथ बेहद असरदार है, जबकि Sanctum Spells से मिलने वाला Zeus का पावर बूस्ट Scylla और Eitri जैसे यूनिट्स के साथ और मज़बूत हो जाता है। जैसे-जैसे आप और संरक्षक देवताओं को अनलॉक करते हैं, अलग-अलग रणनीतियों के साथ प्रयोग करते रहें, क्योंकि सबसे ताक़तवर कॉम्बो अक्सर वहीं मिलते हैं।

सही पोज़िशन चुनें
आपकी छह यूनिट्स की टीम बाएँ से दाएँ, पहली पंक्ति से दूसरी पंक्ति तक क्रमवार ऐक्शन में आती है, इसलिए इफ़ेक्ट्स के ट्रिगर ऑर्डर पर ध्यान देना बेहद ज़रूरी है। उदाहरण के लिए, एक शक्तिशाली Demise इफ़ेक्ट वाली यूनिट को सबसे आगे रखना अक्सर फ़ायदेमंद होता है - भले ही वह अंत तक न बचे, वह आपकी टीम को मज़बूत बढ़त दे सकती है। और अगर किसी यूनिट में समन करने की क्षमता है, तो आप खाली हुई जगह पर तुरंत नई यूनिट बुला सकते हैं। इससे बेहतर प्लानिंग और क्या होगी?

सोना ख़र्च करें
सोना तभी काम का है जब आप उसे ख़र्च करें, इसलिए दुविधा में हों, तो ख़रीदारी करें। अगर तुरंत कुछ पसंद न आए, तो यूनिट स्टोर को रीफ़्रेश करते रहें जब तक कोई बेहतर विकल्प न मिल जाए। और अगर अभी पर्याप्त सोना नहीं है, तो फ़्रीज़ बटन का इस्तेमाल करें ताकि आप अगले राउंड के बाद उसे ख़रीद सकें। कुछ यूनिट्स, जैसे Tribal Hunter अतिरिक्त सोना दिलाती हैं, जिससे वे लंबे समय में बेहतरीन निवेश साबित होती हैं।

देवकुलों का मिक्स करें
अक्सर फ़ाइटर्स की क्षमताएँ उसी पैन्थियन के साथियों को बूस्ट करती हैं, जिससे आप एक ही पैन्थियन पर टिके रहने का मन बना सकते हैं। लेकिन बंधकर नहीं रहना चाहते? ऐसी यूनिट्स चुनें जो पैन्थियन इफ़ेक्ट्स पर कम निर्भर हों, ताकि आपकी रणनीति फ़्लेक्सिबल बनी रहे। गेम के आगे के चरणों में, Tribal Protector और Chalchiu जैसी न्यूट्रल यूनिट्स भी मिलेंगी, जो मल्टी-पैन्थियन सेनाओं को इनाम देती हैं।

दीर्घकालिक विकास का लक्ष्य रखें।
एक मैच जीतने के लिए आपको 10 राउंड जीतने होते हैं और उसके बाद आप अतिरिक्त लूट के लिए खेल जारी भी रख सकते हैं। इसका मतलब है कि जो यूनिट्स हर राउंड के बाद स्थायी बूस्ट हासिल कर सकती हैं या दे सकती हैं, वे समय के साथ बेहद ताक़तवर बन जाती हैं। अपनी सेना में ऐसी कम से कम कुछ यूनिट्स ज़रूर रखें – जैसे Olympus पैन्थियन के Hercules, Niles की Ammit और Shenzhou के Sun Wukong।
