CookieRun वापस आ गया है! और यह पहले से ज़्यादा तेज़, ज़्यादा मीठा और रियल-टाइम बैटल ब्रॉलर के बेक-एंड-ब्रेक ऐक्शन के लिए पूरी तरह तैयार है। क्या आप CookieRun: OverSmash में Cookies की इस नई दुनिया में टॉप तक पहुँचने के लिए तैयार हैं? पेश हैं इस चटपटे मुक़ाबले के बारे में App Store के संपादकों की कुछ पसंदीदा बातें।
Cookies जिन्हें आप इकट्ठा करना चाहेंगे

Cookies के बिना CookieRun की बात ही क्या – वही तो इस गेम की पूरी रेसिपी हैं! CookieRun: OvenSmash की दुनिया में Cookies अहम भूमिका निभाती हैं : वही तय करती हैं कि Oven Crown Cup में जीत किसकी होगी। GingerBrave और Cherry Cookie जैसे जाने-पहचाने चेहरों के साथ-साथ, इस गेम के लिए ख़ास तौर पर ताज़ा बेक की गई नई Cookies भी मिलेंगी। मिलिए Fruit Punch Cookie से, जो धमाकेदार स्वाद के लिए कई ताज़े फलों का मिश्रण बनाती है और Ice Pop Cookie से, जो अपनी Ice Bat को कँपा देने वाली ठंडक के साथ घुमाता है। इन अनोखी Cookies को इकट्ठा करें और मुक़ाबले को जमा दें!
रोमांचक मोड्स में धूम मचाएँ

तो, Oven Crowns कैसे जीतेंगे? अलग-अलग मोड्स में हाथ आज़माएँ। गेमप्ले स्टाइल और उद्देश्य हर मोड में बदलते रहते हैं, जिससे हर मैच ताज़ा और चुनौतीपूर्ण बना रहता है। उदाहरण के लिए, Castle Crasher में आपको मैप के बीच से एक कछुए को हर टीम की मंज़िल तक सुरक्षित पहुँचाना होता है। Drop the Beat में जीत उसी की होती है जो स्टेज पर नियंत्रण रखे और सबसे ज़्यादा पॉइंट्स बटोरे। और icing on the cake? हर गेमप्ले मोड रैंडम Spell Cards जेनरेट करता है – अटैक पावर बढ़ाने से लेकर आकार छोटा करने तक। इनके बफ़्स लड़ाई का रुख़ पलट सकते हैं और विरोधियों को धराशायी कर सकते हैं!
प्लाज़ा में जुट जाएँ

लड़ाइयों के बीच थोड़ा आराम करें और अपने जैसे साथियों को खोजें। CookieRun: OvenSmash में फ़ुर्सत के पल भी उतने ही अहम हैं जितनी लड़ाई की गर्मी। Platter Plaza एक इन-गेम सोशल हब है, जहाँ बीच-वैक़ेशन स्पॉट से लेकर ईस्ट-एशियन शहरी माहौल तक, कई थीम वाले ज़ोन मिलते हैं। कोनों में इंतज़ार कर रही Cookies के पास जाकर छिपे हुए क्वेस्ट्स स्वीकार करें या दूसरी Cookies के साथ खेलने के लिए कई मिनी-गेम्स में से चुनें। चाहें तो हेलीकॉप्टर पर सवार होकर ऊपर से Platter City की सैर भी करें – तो कमर कस लीजिए!