सीमित समय के लिए इवेंट

पूरे महीने चलने वाला Easter Pass आज़माएँ

Royal Match में सीमित समय के रिवॉर्ड्स ख़त्म होने से पहले हासिल करें।

नमस्ते अप्रैल, हमें आपके आने का बेसब्री से इंतज़ार था! अपनी डायरी ख़ाली कर लें, क्योंकि Easter Pass अपडेट की बदौलत Royal Match में यह महीना यादगार होने वाला है।

हमें क्या पसंद है : यह महीने भर चलने वाला इवेंट! इतना समय होने का मतलब है कि आपको चाबियाँ इकट्ठा करने के ढेर सारे मौक़े मिलेंगे। ये चाबियाँ आपको इवेंट में आगे बढ़ने और बूस्टर्स व रिवॉर्ड्स से भरे थीम वाले ट्रेज़र चेस्ट खोलने में मदद करेंगी।

मिस न करें : Hard और Super Hard लेवल्स जीतकर अतिरिक्त चाबियाँ पाने के लिए ख़ुद को चुनौती दें, जहाँ दाँव ऊँचे हैं, लेकिन रिवॉर्ड्स उससे भी बड़े।