जीवन में बदलाव लाने वाले

आपकी तरह सोचने वाले ऐप्स

न्यूरोडाइवर्स लोगों के लिए उपयोगी टूलकिट।

सही टूल्स हाथ में हों तो व्यस्त दिन आसानी से मैनेज करने लायक लगते हैं – ख़ासकर अगर आप न्यूरोडाइवर्जेंट हैं।

यहाँ, हमने शानदार उत्पादकता, समय प्रबंधन और सेल्फ़-केयर ऐप्स से भरे टूलकिट तैयार किए हैं, ताकि डिस्लेक्सिया, ऑटिज़्म और ADHD (अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर) से जुड़े लोगों के लिए हर दिन को थोड़ा और सहज बनाया जा सके।

डिस्लेक्सिया टूलकिट

Voice Dream Reader टेक्स्ट को स्पीच में बदल देता है, जिससे लंबे और जटिल डॉक्युमेंट पढ़ना कम थकाने वाला हो जाता है। किसी PDF, वेब पेज या किताब को स्कैन करें – ऐप उसे आपको पढ़कर सुनाएगा और साथ-साथ हर शब्द को हाइलाइट करेगा, ताकि आप आसानी से फॉलो कर सकें।

ऑडियोबुक ऐप Audible के साथ शौक़ से पढ़ने का अनुभव और भी बेहतर बनाएँ। इसका Immersive Reading फ़ीचर पढ़ते समय टेक्स्ट को हाइलाइट करता है, जबकि Adjustable Narration Speed आपको अपनी पसंद के अनुसार पढ़ने की रफ़्तार तय करने देता है।

Audible में उपन्यासों और नॉन-फ़िक्शन की पूरी लाइब्रेरी का आनंद लें – पढ़ने की थकान के बिना।

लिखने के मामले में Grammarly सचमुच गेम-चेंजर साबित हो सकता है। यह रियल-टाइम फ़ीडबैक देता है – जो विचारों पर मंथन करने में मदद करता है, स्पेलिंग की ग़लतियाँ सुधारता है और वाक्य संरचना के सुझाव देता है – जिससे खाली डॉक्युमेंट की झिझक कम होती है और एडिटिंग तेज़ हो जाती है।

ADHD टूलकिट

काम तो बहुत हैं, लेकिन शुरुआत कहाँ से करें समझ नहीं आ रहा? Forest आपको ऐक्शन लेने के लिए प्रेरित करता है। यह उत्पादकता टूल गेमिफ़िकेशन के ज़रिए फ़ोकस बनाए रखने और काम पूरे करने में मदद करता है। जितना ज़्यादा आप ध्यान लगाए रखते हैं, उतना ही आपका वर्चुअल पेड़ फलता-फूलता है – और लगातार करते रहें, तो पूरा जंगल खड़ा हो सकता है!

Forest फ़ोकस बनाए रखने और प्रोजेक्ट्स पूरे करने को और भी मज़ेदार बना सकता है।

Notion कामों को ऑर्गनाइज़ करने और उन्हें विज़ुअली पेश करने में बेहद कारगर है। टू-डू आइडिया और प्रोजेक्ट्स को अपने स्टाइल में सजाएँ – रंग, आइकॉन, चेकबॉक्स वग़ैरह चुनें – और एक साथ बहुत सारी जानकारी सँभालने से होने वाली उलझन को कम करें।

ADHD वाले लोगों में तनाव कभी-कभी तेज़ी से बढ़ जाता है और ऐसे में Headspace कुछ पल का ठहराव देकर राहत दे सकता है। इस ऐप की ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ और गाइडेड रिफ़्लेक्शन्स भावनात्मक भँवर को पूरे दिन पर हावी होने से पहले ही थामने में मदद करते हैं।

ऑटिज़्म टूलकिट

Calm के साथ बिताया गया एक पल सेंसरी ओवरलोड को मैनेज करने और शटडाउन से बचाने में मदद कर सकता है। यह ऐप नर्वस सिस्टम को संतुलित रखने के लिए कम-उत्तेजक, अनुमानित फ़ीचर्स देता है, जबकि इसके सौम्य साउंडस्केप्स, ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ और छोटे ग्राउंडिंग सेशन्स सेंसरी तनाव के बाद रिलैक्स और रीसेट करने का रास्ता दिखाते हैं।

Tiimo अनिश्चित दिनचर्या को सँभालना आसान बनाता है। यह ऐप आपकी रोज़ की दिनचर्या, टू-डू और रिमाइंडर को एक ही जगह लाकर आने वाले दिनों और सप्ताह को लेकर होने वाली अनिश्चितता को कम करने में मदद करता है।

Tiimo में विज़ुअल टाइमलाइन्स बनाएँ, जो अनिश्चितता कम करने में मदद करती हैं।

अपनी भावनाओं को ट्रैक करने के आसान तरीक़े के लिए Daylio आज़माएँ। यह कम मेहनत में आपको अपने मूड और उन ऐक्टिविटीज़ पर नज़र रखने देता है जो तीखी प्रतिक्रियाएँ पैदा करती हैं। समय के साथ पैटर्न सामने आते हैं, जो उन दिनों, माहौल या ज़िम्मेदारियों को दिखाते हैं जो आपकी ऊर्जा खींच लेते हैं।