अभी ट्रेंडिंग

BTS, फिर एक साथ

दुनिया भर के फ़ैन्स के साथ BTS की वापसी का जश्न मनाएँ।

इंतज़ार ख़त्म हुआ। लगभग 45 महीनों के बाद BTS अपने पाँचवें स्टूडियो ऐल्बम ARIRANG के साथ पूरी ताक़त से लौट आए हैं। 14 ट्रैक्स वाला यह ऐल्बम ग्रुप को पहले से ज़्यादा खुलकर सामने लाता है, जहाँ हर सदस्य अपनी कहानी अपने शब्दों में कहता है। (नीचे आप देखेंगे कि कैसे हर सदस्य ने ऐल्बम की निजी स्वरूप के बारे में बताया है, जिसके संबंध में उन्होंने हाल ही में Apple Music के ARMY Radio से बात की थी)


दुनिया भर के BTS फ़ैन्स से जुड़ें

Listening Parties में आप रियल-टाइम में संगीत सुन सकते हैं, अपनी प्रतिक्रियाएँ शेयर कर सकते हैं और हर नए ट्रैक के साथ दूसरे फ़ैन्स से जुड़ सकते हैं। यह ऐसा अनुभव है जहाँ उत्साह कई गुना बढ़ जाता है। नज़र बनाए रखें, क्योंकि कोई नहीं जानता कि BTS ख़ुद दिखाई दे सकते हैं!

Weverse वह जगह है जहाँ सबसे पहले ख़बरें मिलती हैं, जिसमें नए अपडेट, आधिकारिक शेड्यूल और कलाकारों तक सीधी पहुँच शामिल है।। एक्सक्लूसिव कॉन्टेंट, आधिकारिक मर्च और अपने बायस के सबसे क़रीब आने का मौक़ा – यही है आधिकारिक कम्युनिटी और फ़ैन्स का घर।

अगर [i]ARIRANG[/i] सुनते हुए कोई ऐसा पल आता है जब आपको लगे कि “यह तो मेरी भी कहानी हो सकती है,” तो मेरे लिए बस इतना ही काफ़ी है।
– RM
हमारे नए ऐल्बम [i]Aritang[/i] पर काम करना हमारे लिए बेहद ख़ुशी की बात थी, ख़ासकर अपने उन साथियों के साथ जो परिवार जैसे हैं। इसे ढेर सारा प्यार दें।
– Jin

म्यूज़िक वीडियोज़ के ज़रिए अपने बायस को देखें

BTS इस ऐल्बम के ज़रिए क्या कहना चाहते हैं? म्यूज़िक वीडियोज़ बहुत कुछ बता देते हैं। हर दृश्य में नया अंदाज़ और सच्चे संदेश खुलकर सामने आते हैं। लड़कों के आधिकारिक YouTube चैनल @BTS को अभी सब्सक्राइब करें।

हमें यह ऐल्बम बनाते हुए बहुत मज़ा आया और उम्मीद है कि वही ऊर्जा हमारे फ़ैन्स तक भी पहुँचेगी।
– SUGA
मुझे लगता है कि सेशन के दौरान मुझे सच में जिसने आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, वह सदस्यों का मेरे ठीक बगल में होना था। जब मैं अपनी टीम के बारे में सोचता हूँ, तो एक ऐसी भावना है जो दिल को छू जाती है, जैसे एक मीठी-कड़वी भावना जो अंदर उमड़ पड़ती है।
– J-hope
मुझे लगता है कि हम सच में तब अपने सबसे असली रूप में होते हैं, जब हम सातों साथ में संगीत बनाते हैं और मंच पर प्रदर्शन करते हैं।
- Jimin

BTS का आधिकारिक TikTok

आधिकारिक अकाउंट @bts_official_bighit को फ़ॉलो करें और ताज़ा ख़बरें सबसे पहले पाएँ। संगीत, बिहाइंड-द-सीन्स फ़ुटेज – सब कुछ यहीं है। TikTok पर BTS के ट्रैक्स का प्रीव्यू सुनें और एक टैप में उन्हें अपने पसंदीदा म्यूज़िक ऐप की प्लेलिस्ट में जोड़ें।

ऐल्बम का टाइटल ट्रैक [i]SWIM[/i] है। पूरे ऐल्बम में यह सबसे सहज महसूस होता है और बार-बार सुनने का मन करता है। यह आगे बढ़ते रहने की कहानी है – भले ही लहरें बार-बार रास्ता रोकें।
– V

अरे, यह कौन सा गाना है?

किसी रेस्टोरेंट, कैफ़े या स्टोर में कोई गाना सुना लेकिन पहचान नहीं पाए? Shazam खोलें, उसे कुछ सेकंड सुनने दें – और यह तुरंत गाने का नाम बता देगा। फिर उसे अपने पसंदीदा म्यूज़िक ऐप में खोजें और सुनें।

हमने इस ऐल्बम में कई नई चीज़ें आज़माईं और संगीत व परफ़ॉर्मेंस दोनों में एक ज़्यादा परिपक्व पक्ष दिखाने की कोशिश की। हमने इस पर बहुत मेहनत की है – इसलिए उम्मीद है कि आप इसे बड़ी उम्मीदों के साथ सुनेंगे।
– Jungkook

नए ऐल्बम का आनंद लें

BTS हमेशा कमाल करते हैं। लेकिन जब वे संगीत में पूरी तरह डूब जाते हैं, तब वे सच में बेमिसाल हो जाते हैं। नीचे टैप करें और ARIRANG के सभी 14 ट्रैक्स अभी सुनें।