कार्यकुशलता बढ़ाएँ

समय बचाएँ और अपना ब्रांड बनाएँ

इन ऐप्स के साथ अपने बिज़नेस एडमिन में आसानी से महारत हासिल करें।

कागज़ी काम का अंबार, गुम हुई रसीदें, बकाया इनवॉइस… उद्यमियों और छोटे व्यवसाय मालिकों के लिए एडमिन का काम अक्सर अंतहीन लगता है। सच कहें तो आपने अपना बिज़नेस किसी सपने को पूरा करने के लिए शुरू किया था, कागज़ों में उलझने के लिए नहीं।

ये ऐप्स आपके कागज़ात को व्यवस्थित करने, कीमती समय बचाने और अपने ब्रांड को आगे बढ़ाने के नए तरीक़े खोजने में मदद कर सकते हैं।

इनवॉइस को मार्केटिंग टूल बनाएँ

भले ही यह छोटी बात लगे, लेकिन एक ग़ैर-पेशेवर इनवॉइस आपके बिज़नेस की छवि को नुक़सान पहुँचा सकता है। धुँधले लोगो, बेमेल फ़ॉन्ट या उलझे लेआउट ग्राहकों की धारणा बदल सकते हैं, रेफ़रल कम कर सकते हैं या भुगतान में देरी भी करवा सकते हैं।

अपने इनवॉइस के हर पहलू को Invoice Fly के साथ कस्टमाइज़ करें।

Invoice Fly की मदद से आप एक मिनट से भी कम समय में शानदार इनवॉइस बना सकते हैं। कोई टेम्प्लेट चुनें और हर बारीकी को कस्टमाइज़ करें – आप रंगों को ऐडजस्ट कर सकते हैं, अपना लोगो जोड़ सकते हैं और साथ ही बहुत कुछ – ताकि ऐसे आकर्षक इनवॉइस तैयार कर सकें जो आपकी ब्रांड पहचान को दर्शाएँ।

हर डॉक्युमेंट व्यवस्थित रखें

कभी सोचा है कि प्रोजेक्ट डिटेल्स, रसीदें, आइडिया और लक्ष्य डिजिटल दुनिया में – या इससे भी बुरा, कागज़ों पर – कितने बिखरे पड़े रहते हैं? अगर आपके बिज़नेस की अहम जानकारी पूरी तरह अव्यवस्थित है, तो Notion आपका नया “एम्प्लॉई ऑफ़ द मंथ” बन सकता है।

Notion आपके सभी महत्वपूर्ण डॉक्युमेंट्स को एक ही जगह पर तरीक़े से व्यवस्थित रखता है।

यह प्रोडक्टिविटी ऐप एक कस्टमाइज़ेबल वर्कस्पेस देता है जहाँ आप नोट्स व्यवस्थित कर सकते हैं, टास्क बना सकते हैं और अपनी टीम के साथ सहयोग कर सकते हैं। आप Notion AI से प्रोजेक्ट अपडेट करने, जटिल डेटा को काम की जानकारी में बदलने या वर्कफ़्लो सुधारने के सुझाव भी ले सकते हैं।

अपने साथ एक असिस्टेंट जोड़ें

क्या आपको अपने मार्केटिंग प्लान के लिए प्रेरणा चाहिए या ऐसी आकर्षक कॉपी जो आपके क्लाइंट्स से जुड़ सके? शायद आप किसी काम की यात्रा की योजना बना रहे हैं और मदद चाहते हैं। Google Gemini इन सब में आपकी मदद कर सकता है।

एक ऑल-इन-वन पर्सनल असिस्टेंट के लिए Google Gemini आज़माएँ।

यह AI चैटबॉट आपके विचारों को निखारने में मदद करता है और अलग-अलग प्रोजेक्ट्स के लिए नए आइडिया सुझा सकता है। यह ईमेल का ड्राफ़्ट तैयार कर सकता है, मीटिंग्स शेड्यूल कर सकता है और लंबे डॉक्युमेंट्स को साफ़-सुथरे बुलेट पॉइंट्स में संक्षेप कर सकता है।

अपने टैक्स पर पूरी पकड़ रखें

Tax season मुश्किल लग सकता है, लेकिन अपने स्थानीय टैक्स ऐप का इस्तेमाल करने से प्रक्रिया आसान और व्यवस्थित हो सकती है। भले ही आपके पास अच्छे टूल हों, टैक्स को आधिकारिक चैनलों के ज़रिए फ़ाइल करना फिर भी ज़रूरी है।

यह ऐप आपको आख़िरी समय की परेशानियों, छूटी हुई जानकारी और आने वाली डेडलाइन्स को लेकर अनिश्चितता से बचने में मदद कर सकता है।