लोकप्रिय Coin Master का यह बिल्कुल नया स्पिन-ऑफ़ एक नहीं, बल्कि कई गेम्स का मज़ा एक साथ देता है – इसमें वर्ल्ड-बिल्डिंग है, PvP बैटल्स हैं और कार्ड कलेक्ट करने का रोमांच भी। और यही सब नहीं – Coin Master: Board Adventure में आपके लिए इससे कहीं ज़्यादा सरप्राइज़ इंतज़ार कर रहे हैं।
लेकिन मूल रूप से यह एक बोर्ड गेम है, जिसमें आगे क्या होगा यह दो पासों के रोल से तय होता है – फ़र्क बस इतना है कि यहाँ आपको किसी आम टेबलटॉप गेम से कहीं ज़्यादा ऐक्शन देखने को मिलता है।
इसके साथ रोल करें

किसी भी बोर्ड गेम की तरह, पासा कैसे गिरता है – यही तय करता है कि आगे क्या होगा। हो सकता है आप अपने ख़ज़ाने के लिए सिक्के उठा लें, दूसरे प्लेयर्स से सुरक्षा हासिल कर लें या अपने प्रतिद्वंद्वियों से चोरी करने का मौक़ा जीत लें। हर रोल में एनर्जी ख़र्च होती है, जिसे समय के साथ, बोनस उठाकर या इन-ऐप ख़रीदारियों से अपनी सप्लाई बढ़ाकर दोबारा भरा जा सकता है।
बनाना शुरू करें

आप सिर्फ़ वर्चुअल दौलत इकट्ठा करने के लिए सिक्के नहीं बटोरते। आप अपनी कमाई से ख़ूबसूरती से थीम किए गए गाँव बना सकते हैं। हर बस्ती पूरी करने पर आप लेवल-अप करते हैं, जिससे आगे बढ़ने के साथ नए गेमप्ले ऑप्शन्स अनलॉक होते जाते हैं।
साथ में खेलें

Coin Master: Board Adventure सिर्फ़ सोलो प्ले तक सीमित नहीं है। दूसरे प्लेयर्स के साथ इंटरैक्ट करना इस गेम के ऐक्शन का बड़ा हिस्सा है। ओरिजिनल Coin Master की तरह ही, आप अपने प्रतिद्वंद्वियों के गाँवों पर साहसी रेड्स कर सकते हैं और उनकी दौलत लूटकर अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं। बेशक, इसका मतलब यह भी है कि वे आपके ख़ज़ाने पर हाथ साफ़ कर सकते हैं, इसलिए अपनी सुरक्षा के लिए शील्ड्स का अच्छा-ख़ासा स्टॉक बनाए रखना ज़रूरी है। जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते हैं, आप टीमों में शामिल हो सकते हैं और दोस्तों को भी इस मज़े में शामिल होने का न्योता दे सकते हैं।
थोड़ा बदलाव लाएँ

अपने पहले Board Adventure के बाद भी आपको गेम खेलने के नए-नए तरीक़े मिलते रहेंगे। जिन्हें चीज़ें इकट्ठा करने का शौक़ है, वे कार्ड्स का पूरा सेट बनाकर उन्हें दूसरे प्लेयर्स के साथ ट्रेड करने का मज़ा ले सकते हैं। इसके अलावा, खेलने के लिए और भी कई मिशन मौजूद हैं – चाहे वह अरीना बैटल्स हों, मर्ज गेम्स हों या फिर दूर-दराज़ इलाक़ों में मिलने वाली साइड-क्वेस्ट्स।