गेम एसेन्शियल

Gossip Harbor

क्या आपके बारे में बातें हो रही हैं? Gossip Harbor में आपका स्वागत है, जहाँ आप रेस्टोरेंट मालिक Quinn Castillo के रूप में खेलते हैं, जो अपनी ज़िंदगी को फिर से सँवारने की कोशिश कर रही है – एक-एक फ़ूड ऑर्डर पूरा करते हुए।

Quinn अभी-अभी एक मुश्किल तलाक़ से उभरी है और ऊपर से उसका रेस्टोरेंट भी एक संदिग्ध आगज़नी में तबाह हो गया है। Gossip Harbor के मैच-ऐंड-मर्ज गेमप्ले में आपको ग्राहकों के ऑर्डर पूरे करके पैसे कमाने होंगे, ताकि Quinn के इस प्यारे रेस्टोरेंट को फिर से खड़ा किया जा सके – और उन कई रहस्यों से भी पर्दा उठाया जा सके जिनकी वजह से उसकी ज़िंदगी बिखर गई।

एक जैसे आइटम्स को अपग्रेड करने के लिए मर्ज करें और ऑर्डर पूरे करें।

यह क्यों लोकप्रिय है

Gossip Harbor के केंद्र में मैच-एंड-मर्ज पहेली बोर्ड हैं, जिनमें आपको एक जैसी चीज़ों को मिलाना होता है।

क्या कोई ग्राहक शानदार लाटे (llatte) की माँग कर रहा है? तो मैचिंग शुरू करें! डिस्पोज़ेबल कॉफ़ी कप के पेयर्स को मर्ज करके उन्हें अपग्रेड करें – जैसे एक गरमागरम कॉफ़ी मग – फिर परिणामों को मर्ज करके उसमें चीनी के कुछ क्यूब्स जोड़ें। देखते ही देखते आपके पास ऐसा झागदार लाटे होगा जो किसी ट्रेंडी बरिस्ता के लायक हो।

आपकी पहेलियाँ सुलझाने का असली इनाम है Gossip Harbor की कहानी में आगे बढ़ना। Quinn एक शौकिया जासूस भी है और उसकी पड़ताल एक के बाद एक रहस्य उजागर करती है। इस रोमांचक सफ़र में आपको कई दिलचस्प किरदार मिलेंगे – उसकी बेटी Olivia, उसकी सबसे अच्छी दोस्त Amala और स्थानीय सनकी (अरे, माफ़ कीजिए – “gnome expert”) Norman तक।

ऑर्डर पूरे करके आप सिक्के कमाते हैं, जिनका इस्तेमाल आप अपने रेस्टोरेंट को दोबारा बनाने और अपग्रेड करने के लिए कर सकते हैं।

शुरुआत करें

हालाँकि गेमप्ले काफ़ी आसान है, फिर भी अपनी प्रगति को थोड़ा और आसान बनाने के कुछ तरीक़े हैं।

खेलते समय बोर्ड को जितना हो सके उतना ख़ाली रखने को प्राथमिकता दें। ज़्यादा ख़ाली टाइल्स का मतलब है कि ज़रूरी मर्ज कॉम्पोनेंट्स बनाने के लिए ज़्यादा जगह मिलेगी। गेम की शुरुआत में बोर्ड पर धूल और गंदगी से ढके स्क्वेयर साफ़ करने में थोड़ा समय लगाएँ और आगे बढ़ते हुए कोशिश करें कि अनावश्यक कॉम्पोनेंट्स से बोर्ड को भरने से बचें।

Gossip Harbor की ओर से मिलने वाले बोनस का भी फ़ायदा उठाएँ। रोज़ लॉगइन करके अतिरिक्त इनाम पाएँ – जैसे एनर्जी (मर्ज कॉम्पोनेंट्स बनाने के लिए ज़रूरी) और रेड जेम्स (जो कूलडाउन टाइमर कम करने में काम आते हैं)। साथ ही बोनस उद्देश्यों पर नज़र रखें, ताकि अन्य उपयोगी आइटम्स पाने का मौक़ा मिल सके।

क्या आप जानते हैं?

Gossip Harbor बीजिंग स्थित डेवलपर Microfun का गेम है, जिसकी स्थापना 2008 में हुई थी।

Microfun को मैच-3 गेम Jellipop Match से शुरुआती सफलता मिली थी, लेकिन मैच-एंड-मर्ज टाइटल Gossip Harbor और Seaside Escape की बदौलत यह वैश्विक स्तर पर काफ़ी बड़ा नाम बन गया – दोनों गेम 2022 में रिलीज़ हुए थे।

Microfun के गेम्स की लोकप्रियता अक्सर उनकी दिलचस्प कहानियों को दी जाती है, जो प्लेयर्स को उनकी आगे बढ़ती कहानी का अनुभव करने के लिए हर दिन वापस आने पर मजबूर करती हैं।