नया गेम

The Seven Deadly Sins: Origin का संसार

Britannia के हर कोने को क़रीब से जानें।

The Seven Deadly Sins के फ़ैन्स को पहले से ही Britannia महाद्वीप तक मांगा, ऐनिमे, टर्न-बेस्ड RPG और आइडल अड्वेंचर के रूपों में ऐक्सेस है। लेकिन Netmarble के The Seven Deadly Sins: Origin में अब आप असली ओपन-वर्ल्ड अंदाज़ में पूरे संसार में घूम सकते हैं, लूट सकते हैं और लड़ सकते हैं।

पेश है उस मनमोहक अड्वेंचर की झलक जो आपका इंतज़ार कर रहा है।

Britannia की ख़ूबसूरती खोजें।

[i]The Seven Deadly Sins: Origin[/i] एक ऐसी जीवंत और सजीव दुनिया बनाता है जिसकी उम्मीद आप किसी भी ओपन-वर्ल्ड गेम से करते हैं। विशाल मैदानों से लेकर घने जंगलों और जीवंत, हलचल भरे शहरों तक, Britannia का हर कोना बारीकियों से भरा है।

Britannia की शानदार दुनिया को जानें।

दीवारों पर चढ़ें, ऊँचाइयों से छलाँग लगाएँ और जो आपकी नज़र में आए उसकी ओर ग्लाइड करें। छिपे हुए ख़ज़ाने, पहेलियाँ और संसाधन खोजें और इकट्ठा करें। ऐनिमे-क्वॉलिटी वाले कटसीन गेमप्ले में इतने स्वाभाविक रूप से घुल-मिल जाते हैं कि देखने और खेलने के बीच का फ़र्क़ मानो मिट जाता है।

हर लड़ाई में अपनी फुर्ती और रणनीतिक सोच को परखें।

Britannia की भूमि जीव-जंतुओं और राक्षसों से भरी पड़ी है। लेकिन चिंता न करें – The Seven Deadly Sins फ़्रेंचाइज़ी के जाने-पहचाने चेहरे आपकी पार्टी में शामिल होकर इनके सामने मज़बूती से खड़े होंगे।

लड़ाई में टैग सिस्टम आपको रोमांचक ऐक्शन और रणनीतिक योजना दोनों के साथ लड़ने की सुविधा देता है। जब किसी कैरेक्टर की हेल्थ कम हो जाए या आपको किसी दूसरे टीममेट से कोई ख़ास स्किल चाहिए हो, तो बस लड़ाई के बीच में उन्हें स्विच कर लें। अपनी रणनीति को तुरंत ऐडजस्ट करने की यही आज़ादी हर मुक़ाबले को ताज़ा और नया महसूस कराती है।

Britannia में एक नया अध्याय खोलें

The Seven Deadly Sins: Origin में एक और ख़ास बात है जिसे ओरिजिनल के फ़ैन्स बिल्कुल नहीं छोड़ना चाहेंगे – एक पूरी तरह नई कहानी। Meliodas और Elizabeth के बेटे Tristan यहाँ मुख्य कैरेक्टर के रूप में केंद्र में हैं और कहानी The Seven Deadly Sins और The Seven Deadly Sins: Four Knights of the Apocalypse के बीच की समय-सीमा में आगे बढ़ती है।

हर कहानी का अभियान एक ऐनिमेटेड फ़िल्म जैसा लगता है।

इस गेम की शुरुआत तब होती है जब एक रहस्यमय घटना ओरिजिनल कहानी की टाइमलाइन से कैरेक्टर्स को गेम की वर्तमान दुनिया में ले आती है। अगर आपने मांगा सीरीज़ और इसके पिछले गेम्स को फ़ॉलो किया है, तो आपको कई ऐसे पल मिलेंगे जो उस इतिहास को ख़ास मायने देते हैं। तुरंत इसमें गोता लगाएँ और The Seven Deadly Sins के समृद्ध ब्रह्मांड को एक बिल्कुल नए अंदाज़ में अनुभव करें।