अभी डोनेट करें

अपनी जीत को भोजन में बदलें

Goodwill Tiles का ShareTheMeal के साथ कोलैबरेशन गेम्स को पोषण में बदल देता है।

कैसा हो कि आप जब भी बोर्ड क्लियर करें, तो वास्तविक दुनिया में किसी ज़रूरतमंद व्यक्ति को भोजन मिले? सुकून से भरे बचाव पर आधारित पज़ल अड्वेंचर Goodwill Tiles में, यह विचार हक़ीक़त बन गया है।

इस गेम ने मोबाइल गेमिंग में सबसे सार्थक फ़ीचर्स में से एक पेश किया है : यह खिलाड़ियों को सबसे ज़रूरतमंद लोगों को भोजन कराने का एक स्थायी अवसर देता है और इसे World Food Programme की ShareTheMeal पहल के साथ मिलकर तैयार किया गया है।

इसमें बहुत ज़्यादा चीज़ें याद रखने या ऐक्टिवेट करने के लिए कोई जटिल काम पूरा करने की ज़रूरत नहीं होती है। आप बस गेम्स खेलें, इसका आनंद लें और आपकी प्रोग्रेस असल ज़िंदगी में किसी ज़रूरतमंद का पेट भरेगी।

गेम में यह सब कैसे होता है, इसके बारे में यहाँ चरण-दर-चरण तरीक़े से बताया गया है।

Goodwill Center में आएँ

गेम को लॉन्च करें और ख़ुशमिज़ाज़ व मार्गदर्शन के लिए तैयार Hope पहले से ही वहाँ मौजूद है। वह आपको Goodwill Center में ले जाएगी। यह छोटे-छोटे सितारों, चमकदार दिलों और 0/100 हेल्प टिकट पर इंतज़ार कर रहे प्रोग्रेस बार वाली एक गर्मजोशी से भरी जगह है। यह बस आपका शुरुआती पॉइंट है। कोई दबाव नहीं। यह बस एक वादा है कि कुछ अच्छा होने वाला है।

गेम खेलें और दयालुता को बढ़ते हुए देखें

अब वह करने का समय है जो आप सबसे अच्छा करते हैं : गेम खेलें। फलों को मैच करें, मुस्कान बढ़ाएँ, पड़ोसियों को बचाएँ और जैसे-जैसे आप ये करते हैं, हेल्प टिकट दिखना शुरू हो जाते हैं। आप उन्हें स्टेज पार करके, चुनौतियों को पूरा करके, रिवॉर्ड विज्ञापन देखकर और जब आपका मन करे, तो बोनस बंडल के ज़रिए कमाते हैं। हर जीत के साथ मीटर ऊपर चढ़ता है।

आपको बस फल मैच करने हैं और लेवल्स पार करने हैं।

Give बटन ऐक्टिव हो जाता है

आपने कर दिखाया: 100/100! बार भर जाता है, स्पार्कल्स फूटते हैं और Give बटन जल उठता है, ताकि आप डोनेशन अनलॉक कर सकें। इस पर टैप करें और ShareTheMeal के ज़रिए किसी ज़रूरतमंद को एक वक़्त का खाना मिल जाएग। यह सब आपके गेम्स खेलने के तरीक़े की बदौलत होगा।

स्क्रीन से बाहर की दुनिया में अपना प्रभाव देखें

गेम में आपको धन्यवाद दिया जाएगा और एक सेलिब्रेशन स्क्रीन दिखेगी। अगर आप चाहें, तो आप एक यूनीक कोड पा सकते हैं जिससे आप ShareTheMeal ऐप खोल सकते हैं और अपने डोनेशन को वेरिफ़ाई कर सकते हैं। इस तरह से, यह जानकर कि आपने आज एक अच्छा काम किया है, इससे मिलने वाली ख़ुशी को महसूस करें।

गर्व से अपनी दयालुता दिखाएँ

आपको अपनी प्रोफ़ाइल के लिए एक नया, चमकता हुआ Goodwill बैज भी मिलेगा। आप जितना ज़्यादा दान करेंगे, यह उतना ही विकसित होगा और आपकी दयालुता एक कलेक्टिबल में बदल जाएगी। जितने ज़्यादा लोगों को भोजन मिलेगा, उसके साथ ही आप Angelboard पर ख़ुद को ऊपर की ओर बढ़ते हुए देख सकते हैं। अगर आप किसी टीम का हिस्सा हैं, तो वे देख पाएँगे कि आपने भी भोजन शेयर किया है, जिससे आपकी स्क्वाड चैट एक ख़ुशी भरा थ्रेड बन जाएगी।

आप यह देख सकते हैं कि अपना Goodwill Badge पाने के लिए आपको और कितने डोनेशन करने होंगे।

मैच करते रहें और लोगों का पेट भरते रहें

सबसे अच्छी बात क्या है? यह सीज़नल या सीमित समय का इवेंट नहीं है। Goodwill Tiles में Giving हमेशा बना रहता है। अपनी पसंदीदा पहेलियाँ सुलझाते रहें, पड़ोसियों को बचाते रहें, दृश्यों को सजाते रहें, प्यारे लम्हों को अनलॉक करते रहें और चुपचाप, खुशी से ज़रूरतमंद लोगों तक भोजन पहुँचाते रहें।