क्या आप बोर्ड लगाए बिना डार्ट्स का एक राउंड खेलना चाहते हैं या बिना टेबल ढूँढे पूल या पिनबॉल का एक गेम खेलना चाहते हैं? हमारे पसंदीदा इन टाइटल्स को देखें, जिनमें आप अपने डिवाइस से ही क्लासिक गेम्स खेल सकते हैं। साथ ही, इनमें से कुछ आपको दुनिया भर में विरोधियों को चुनौती देने का मौक़ा भी देंगे।
Solitaire
यह सबका पसंदीदा सोलो कार्ड गेम है और यह वर्शन जितना क्लासिक हो सकता है, उतना है। आप इन-गेम सेटिंग्स को कस्टमाइज़ कर सकते हैं, जिसमें एक बार निकाले जा सकने वाले कार्ड की संख्या और उनका लुक जैसी चीज़ें शामिल हैं। यह आपकी मर्ज़ी पर है कि आप अटक जाने पर गेम से ऑटोमैटिक तरीक़े से संकेत पाना चाहते हैं या नहीं – चिंता न करें, अगर आप किसी चीज़ से निपट नहीं पाते हैं, तो मैन्युअल संकेत बटन अब भी उपलब्ध है।
अगला लेवल : किसी राउंड पूरा करने के लिए लीक से हटकर सोचने से हिचकिचाएँ नहीं। अगर आप खेले जा चुके कार्ड्स को फिर से गेम में लाना चाहते हैं, तो उन्हें सबसे ऊपर बाईं ओर मौजूद उनके पूरे हो चुके ढेर से निकाला जा सकता है और अगर आपको बोर्ड से कार्ड को हटाने के लिए किसी कार्ड की ज़रूरत है, तो आप कॉलम्स के बीच कार्ड्स को शफ़ल भी कर सकते हैं।
8 Ball Pool
दुनिया भर के बेहतरीन टेबल्स और अजीबोगरीब पूल क्यूज़ के विशाल कलेक्शन के साथ, 8 Ball Pool इस चहेते पार्लर गेम को नया रूप देने से डरता नहीं है। क्लासिक ख़ूबियाँ अब भी मौजूद हैं : अपने शॉट्स को लाइन में लगाना और यह चुनना कि आप क्यू बॉल को कितनी ज़ोर से मारना चाहते हैं - अगर क़िस्मत ने साथ दिया, तो आप कुछ ही समय में स्ट्राइप और सॉलिड बॉल्स को पॉकेट में डाल देंगे। स्पेशल इवेंट्स में शामिल होकर चीज़ों को दिलचस्प बनाए रखें, जिनमें टेबल की सतहों और अन्य चीज़ों को बदलकर सब कुछ बदल दिया जाता है।
अगला लेवल : क्या आपको बुनियादी बातें समझ में आ गई हैं? अब आप जिस क्यू बॉल को पॉकेट में डालना चाहते हैं, उसे स्पिन कररने की कोशिश करें। इस फ़ीचर का इस्तेमाल करने के लिए, स्क्रीन के सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद क्यू बॉल आइकॉन पर टैप करें, फिर लाल आइकॉन को वहाँ ड्रैग करें जहाँ आप बॉल को हिट करना चाहते हैं। इसे नीचे की ओर ड्रैग करने पर आप बैकस्पिन लगाएँगे। यह तब मददगार होता है जब आप नहीं चाहते कि क्यू बॉल किसी ऑब्जेक्ट बॉल के पीछे पॉकेट में जाए। या अपने अगले शॉट के लिए सही जगह ढूँढने के लिए क्यू बॉल को बाएँ या दाएँ स्पिन करके देखें।
Darts Club
Darts Club का यह गेम इतना लाजवाब है कि हमें इसके बारे में बात करनी ही होगी। बोर्ड की ओर अपने डार्ट्स भेजने के लिए आपको बस ऊपर की ओर स्वाइप करना है। अपने डार्ट्स के लिए बढ़िया क्वॉलिटी वाले कॉम्पोनेंट्स अनलॉक करने के लिए मैच जीतें और जल्द ही आप ज़्यादा भव्य जगहों पर विरोधियों का सामना कर रहे होंगे।
अगला लेवल : अभ्यास से ही माहिर बना जा सकता है! जब आप अपने कॉम्पोनेंट्स को अपग्रेड कर लेते हैं और अपना मनचाहा डार्ट बना लेते हैं, तो यह देखने के लिए कि यह कैसा काम करता है, ऊपर सबसे दाईं ओर मौजूद बटन का उपयोग करके अभ्यास मोड आज़माएँ। याद रखें, हर डार्ट में शक्ति, स्थिरता, संवेदनशीलता और लक्ष्य के लिए अलग-अलग आँकड़े होते हैं, इसलिए विरोधियों से मुक़ाबला करने से पहले इसके बारे में जानकारी हासिल करना फ़ायदेमंद होता है।
Williams Pinball
जिन लोगों को जानकारी है, वे जानते हैं कि Williams Electronics और Bally Manufacturing उस दौर में पिनबॉल मशीन बनाने वाली दो सबसे बड़ी कंपनियाँ थीं। Williams Pinball अपने कुछ सबसे मशहूर टेबल्स को डिजिटल रूप में एक साथ लाता है, जिनमें इतिहास पर आधारित Medieval Madness, 50 के दशक की साइंस-फ़िक्शन पर आधारित Attack from Mars और Indiana Jones: The Pinball Adventure शामिल हैं। इसलिए प्लंजर खींचें और फ़्लिपर्स को फ़्लिप करना शुरू करें।
अगला लेवल : यह हमेशा थोड़ा धोखा देने जैसा लगता है, लेकिन नज करना पिनबाल में एक पूरी तरह से जायज़ और ज़रूरी मूव है। यदि आप बॉल को प्लेफ़ील्ड के सही क्षेत्र में नज करना चाहते हैं, तो बस स्क्रीन के ऊपरी भाग पर मनचाही दिशा में स्वाइप करें।
Chess
शायद यह अब तक का सबसे क्लासिक गेम है और यह 500 साल पुराना गेम आज से पहले नए और पुराने फ़ैन्स के लिए इससे ज़्यादा ऐक्सेसिबल कभी नहीं था। लंबे समय से शतरंज का पर्याय रहे chess.com का Chess ऐप कहीं पर और कभी भी इस गेम को खेलने का एक शानदार ज़रिया है। यह फ़ीचर्स से भरपूर है, लेकिन इसमें ध्यान भटकाने वाली चीज़ें नहीं हैं, और दुनिया भर के लाखों खिलाड़ियों के साथ आपको खेलने के लिए हमेशा कोई-न-कोई मिल ही जाएगा।
अगला लेवल : Chess आपके गेम को बेहतर बनाने के तरीकों से भरा हुआ है। पाँच लाख से ज़्यादा शतरंज की पहेलियों (यानी पहले से सेट की गई स्थितियाँ जिनमें आपको अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए सबसे अच्छी चालें चलनी होंगी) में से किसी एक को हल करने की कोशिश करके शुरुआत करें। साथ ही, अगर आपको Queen’s Gambit और King’s Indian का अंतर नहीं पता है, तो सैकड़ों शतरंज लेसन्स देखने के लिए Learn टैब पर जाएँ।
Vita Mahjong
Mahjong सॉलिटेयर के इस वर्शन में आपको बोर्ड से टाइल्स हटाने के लिए मेल खाते सिम्बल्स के जोड़े ढूँढने का काम सौंपा गया है। हालाँकि, आप किसी टाइल का इस्तेमाल तभी कर सकते हैं जब वह "खुली" हो, यानी कि वह ऊपर से किसी टाइल से ढकी हुई न हो और उसके बाएँ और दाएँ तरफ़ टाइल्स न हों। आगे बढ़ने के लिए आपको रणनीतिक तरीक़े से अपने मैचेज़ पर विचार करना होगा और बाकी टाइल्स को दिखाने के लिए ऊपर और किनारों से टाइल्स को हटाना होगा।
अगला लेवल : अगर चाइनीज़ शैली के प्रतीक जाने-पहचाने नहीं लग रहे हैं, तो आप उन्हें मुख्य मेनू के सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद पेंट पैलेट आइकन के ज़रिए कार्ड्स के डेक पर आधारित डिज़ाइन्स में बदल सकते हैं। अगर अनाउंसर की आवाज़ आपको पसंद नहीं है, तो गेम के अन्य साउंड इफ़ेक्ट्स को छोड़े बिना इसे सेटिंग्स मेनू में बंद किया जा सकता है।
