हमारे मनपसंद गेम्स

Preserve

स्वास्थ्यकर आदतें अपनाएँ और अपने जीवन को खिलते हुए देखें।

क्या आपको लगता है कि प्रकृति से बेहतर कुछ हो सकते हैं? Preserve की ध्यानमग्न कर देने वाली पहेलियों के साथ पता लगाएँ। संतुलित एक ईकोसिस्टम बनाने के लिए हमेशा बढ़ते रहने वाले मैप पर पौधे, जानवर और भूभाग रखें, जैसे कि हिरणों को आश्रय देने वाले जंगल या हँसों वाली दलदल में बहने वाली नदियाँ। टारगेट स्कोर तक पहुँचें और आप अगली ईको-चुनौती के लिए तैयार हैं!

हमें यह क्यों पसंद है : मन को मोह लेने वाली शांति। न कोई टाइमर, न कोई मुसीबत – बस मधुर संगीत और लगातार आगे बढ़ना। जैसे-जैसे आपका मैप रंग और मूवमेंट से भरता है, आपको और सुकून मिलता जाएगा। क्लासिक मोड से पहेली मोड में स्विच करने से चुनौती और बढ़ जाती है, लेकिन दुनिया को हरा-भरा बनाना और भी ज़्यादा संतोषजनक लगता है।

ज़ेब्रा को वृक्षहीन मैदान जैसे प्रेरी हैबिटैट पसंद हैं, और हिप्पो को दलदली मार्श। उनकी ज़रूरतों का ख़याल रखें।

सुझाव : अगर आपको समझ में नहीं आ रहा है कि आप किसी ख़ास तरह के मैदान या जानवर को क्यों नहीं रख पा रहे हैं, तो यह देखने के लिए इन-गेम संग्रह में देखें कि किस चीज़ को कहाँ रखा जा सकता है। उदाहरण के लिए, नदियों का किसी पहाड़ी ऊँचाई वाली टाइल से शुरू होना ज़रूरी है, या किसी पहले से मौजूद नदी से निकला। और ज़ाहिर है कि वे ऊपर की ओर नहीं बह सकतीं!

निर्माता से मिलें : Bitmap Galaxy स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा का एक इंडी गेम स्टूडियो है। टीम ने मूल रूप से Preserve में टाइल को फँसा देने वाले प्रदूषण को एक बाधा के रूप में डाला था, लेकिन उन्होंने इस विचार को छोड़ दिया क्योंकि यह उन्हें मज़ेदार नहीं लगा।